नाथद्वारा। समीपवर्ती आदर्श गांव शिशोदा में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष पर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम राजसमंद के तत्वाधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 9 फरवरी सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वय व तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम राजसमंद के वरिष्ठ पदाधिकारी नवीन चोर्डिया द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्रपाल भैरव मंदिर के प्रांगण में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन ,नेत्र रोग विशेषज्ञ ,दंत रोग विशेषज्ञ, लेबोरेटरी जांच, ईसीजी,दवाइयां आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के अतिथि मुंबई के जाने-माने समाजसेवी व उद्योगपति मेघराज धाकड़ होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच सोहन सिंह करेंगे। प्रवीण हिरण के अनुसार शिविर के मुख्य सहयोगी मंगल चैरिटेबल ट्रस्ट के सोहनलाल मेघराज अजित धाकड़ परिवार शिशोदा है।
इस अवसर पर मंगल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तेरापंथ समाज को भेंट की गई विशेष चिकित्सा मोबाइल बस दिनभर मंदिर प्रांगण में खड़ी रहेगी और इसी में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से लोगों का उपचार किया जाएगा। उसके पूर्व मोलेला मे 9 फरवरी को उपरोक्त शिविर का आयोजन होगा जिसकी तैयारी को लेकर स्थानीय सरपंच पुष्पा सुधिर बोहरा व पंस के पदाधिकारियों जुटे हुए हैं।
शिशोदा में निशुल्क चिकित्सा शिविर 9 को, समारोह अध्यक्ष होंगे मेघराज धाकड़

