कुणाल सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार रह चुके हैं उनकी शक्ल जितेंद्र से काफी मिलती जुलती है। लेकिन उन्होंने अपनी दूरी हिंदी फिल्म से बनाएं रखी। लेकिन वो जल्द ही एक हिंदी फिल्म “विमोक्ष” में नज़र आने वाले हैं।
बतौर लेखक निर्देशक धीरज मिश्र मैंने उन्हें पटकथा सुनाई उन्हें बेहद पंसद आयी हैं । “विमोक्ष” के कुछ हिस्सों को शूटिंग पहले ही हो चुकी है बाकी हिस्सों की शूटिंग मार्च में इलाहाबाद में शुरू होगी।
कुणाल सिंह इसमें एक ऐसे पिता की भूमिका निभाएंगे जिसे अपने पैसों पर बेहद घमंड हैं और जिसके चलते उसका बेटा घर छोड़ देता हैं । बतौर कुणाल यह फ़िल्म अलग तरह की हैं साथ ही मुझे इसकी पटकथा पर भरोसा है।
हिंदी फिल्म ‘विमोक्ष’ में नज़र आएंगे भोजपुरी सुपर स्टार कुणाल सिंह

