By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महागठबंधन बनाकर तेलंगाना चुनाव में उतरेगी कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

महागठबंधन बनाकर तेलंगाना चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

Last updated: September 12, 2018 8:24 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

हैदराबाद:तेलंगाना की तीन विपक्षी पार्टियों- कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)- ने सत्तारूढ टीआरएस को परास्त करने के लिए मंगलवार को महा कूटमी (महागठबंधन) बनाने की घोषणा की। हालांकि इसकी सटीक रूपरेखा बनना अभी बाकी है। टीडीपी के इतिहास में यह पहली बार है जब वह उस कांग्रेस के साथ गठबंधन करने जा रही है जिसके विरोध के नाम पर ही 1982 में उसका गठन हुआ था। सीपीआई पहले भी दोनों दलों के साथ गठबंधन में रह चुकी है।

तेलंगाना में सक्रिय इन तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों- कांग्रेस के कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष एल. रमना और सीपीआई के राज्य सचिव चडा वेंकट रेड्डी ने मंगलवार को अपनी पार्टियों के अन्य नेताओं के साथ बंजारा हिल्स इलाके में स्थित एक होटल में करीब चार घंटे तक गठबंधन के बारे में विचार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चर्चा के बाद कहा, ‘हमने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सिद्धांत रूप में महा कूटमी बनाने का निर्णय किया है।  हम इसके मॉडल पर विचार कर रहे हैं। हम दूसरे समान विचार वाले दलों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। इनमें तेलंगाना जन समिति, सीपीएम आदि से बातचीत चल रही है। टीडीपी और कांग्रेस में गठबंधन की बात तो पहले से चल रही थी लेकिन यह पहली बार हुआ है कि दोनों दलों के साथ एकसाथ बैठे हैं। इससे पहले टीडीपी नेताओं ने अपने अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू से 8 और 9 सितंबर को हैदराबाद में लंबी बातचीत की थी।

उन्होंने नेताओं को निर्देश दिया था कि गठबंधन बनाया जाएगा और सत्ताविरोधी वोटों का बंटवारा रोका जाएगा। हालांकि सीटों के बंटवारे का मुद्दा उन्होंने अपने तेलंगाना के नेताओं पर छोड़ दिया था। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यहां कहा कि सीटों के बारे में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 119 सदस्यीय विधानसभा की 90 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी। अगर कांग्रेस 60 सीट जीत जाती है तो वह अकेले सरकार बनाएगी। टीडीपी संभवत: 25 से 30 सीटों पर लड़ना चाहती है।

राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। तेलंगाना विधानसभा को वक्त से पहले भंग कर जल्द चुनाव कराने के केसीआर के फैसले को लेकर तीनों पार्टियों ने गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में तीनों पार्टियों ने आरोप लगाया है कि केसीआर अपने संवैधानिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे राज्य के हित में रोका जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने दलों से चर्चा की
तेलंगाना में एक तरह से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए चुनाव आयोग ने विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ यहां चर्चा की। उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा के नेतृत्व में आई आयोग की टीम ने तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार से भी बातचीत की। आयोग की बातचीत बुधवार को जारी रहेगी। बुधवार को आयोग राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हार के बाद विराट ने कही ये बातें- इन खिलाड़ियों का बताया खास
Next Article 15 अक्‍तूबर तक गन्‍ना भुगतान नहीं तो मिलों पर एफआईआर : योगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?