परिकल्पना अभातेयुप की – क्रियान्वित किया विश्व भर के स्थानीय तेयुप परिषदों ने
डोंबिवली। अभातेयुप के निर्देशन में और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान संदिपजी कोठारी के आह्वान पर डोंबिवली तेयुप में कुल 19 सेंटर पर 1891 सामायिक संपन्न हुई। तेरापंथ समाज के साथ अन्य स्थानकवासी, दिगंबर, मुर्तीपुजक जैन संघों का मिला अद्वितीय सहयोग । मात्र एक आह्वान पर सभी संस्थाओं में दिया सामायिक साथ करने का वादा एवं बख़ूबी निभाया भी। स्थानीय भवन में सामायिक के पुर्व एक कार्यक्रम में सभी सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि आए और अपने विचार रखे ।
उनके मुख से आचार्य तुलसी का उल्लेख, अभातेयुप के MBBD Guinness Record, ATDC आदि आदि प्रकल्पों के बारे में सुनने मिला । निश्चित तेरापंथ धर्म संघ एवं अभातेयुप के आयामों का फैलाव हो रहा है । अभातेयुप एवं तेयुप डोंबिवली के क्षेत्रीय सहयोगी श्रीमान नरेशजी चपलोत एवं अभातेयुप के प्रबुद्ध विचारक श्री जगदीशजी परमार की उपस्थिति रही । साथ ही तेरापंथ सभा, डोंबिवली अध्यक्ष श्री सुरेशजी सिंघवी, मंत्री श्री कैलाशजी सिंयाल अपनी टीम के साथ, महिला मंडल डोंबिवली संयोजिका श्रीमती मधुजी कोठारी, सहसंयोजिका श्रीमती रीनाजी हिंगड़, अनिताजी बडाला अपनी टीम के साथ, किशोर मंडल, कन्या मंडल का भरपूर सहयोग रहा ।
तेयुप अध्यक्ष राकेशजी कोठारी ने सबका स्वागत किया, मंत्री ललितजी पुनमिया ने मंच संचालन किया, उपाध्यक्ष सुरेशजी बैद ने नवकार जाप करवाया । मंगलाचरण सुरेंद्रजी बैद में किया । तेयुप के क़रीब 40 कार्यकर्ताओं में सभी सेंटर में उपस्थित रहकर सहयोगी संस्थाओं के साथ सामायिक उपासना की ।
डोंबिवली तेयुप की ओर से भरतजी कोठारी, ललितजी मेहता, अनिलजी चंडालिया, हितेशजी हिरण, प्रमोदजी इटोदिया ने संयोजक की भूमिका बड़ी कुशलत पु्र्वक निभाई ।

