दादर। रविवार को अभातेयुप द्वारा आयोजित जैन सामायिक फेस्टिवल को लेकर पूरे देश भर में जगह जगह आयोजन हुए उसी कड़ी में जैन एकता समायिक कार्यक्रम दादर तेयुप द्वारा किया गया जिसमें 10 सेंटर शामिल थे। कार्यक्रम की शुरूआत नवकार महामंत्र का जाप के साथ किया। इस आयोजन में 1059 सामायिक सम्पन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में तेरापंथ युवक परिषद के सभी सदस्यों और तेरापंथ समाज के सभी सदस्यों ने बहुत जोर शोर से भाग लिया और उसको सफल बनाने में सहयोग किया। मुख्य भूमिका में कमलेश भंसाली, राकेश लोढ़ा, पीयूष खंडोर, रजत मारू, सुनील मेहता, पंकज चोपड़ा, चेतन खंडोर, नितेश भंसाली, मयंक कोठारी, मोहित बोहरा, छोटूलाल सुराना, विकेश जैन,आदि शामिल थे।

