सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल और प्रियंका गांधी ने सीएए पर लोगों को गुमराह कर दंगे कराए, केजरीवाल दलित विरोधी: अमित शाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

राहुल और प्रियंका गांधी ने सीएए पर लोगों को गुमराह कर दंगे कराए, केजरीवाल दलित विरोधी: अमित शाह

Last updated: January 5, 2020 3:15 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर जनता को गुमराह कर दिल्ली में दंगे कराने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5 साल दिल्ली की जनता को झांसा दिया है और भाजपा उनसे हिसाब मांगेगी।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी प्रधानमंत्री सीएए लेकर आए। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी और लोकसभा ने पारित किया। इसके बाद केजरीवाल, राहुल और प्रियंका गांधी ने जनता को गुमराह कर दंगे करवाने का काम किया। मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जो दिल्ली में दंगे करवाए।

आप और कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप

नागरिकता कानून के विरोध पर शाह ने कहा, “विपक्षी करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते। केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है।” शाह ने कहा कि कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी इस कानून का विरोध किया। मोदीजी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं।”

शाह के निशाने पर कांग्रेस और आप

  • कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को बहुत वर्षों से रोककर रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए। यह देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी, लेकिन कांग्रेस कोर्ट में इसका विरोध करती थी।
  • 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ। कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया। कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी। मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।
  • केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं।
  • जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए, तो ‘आप’ पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।
  • केजरीवाल जी ने दिल्ली के लिए क्या किया जरा बताइए। आपने कहा था कि 20 कॉलेज बनाएंगे, ये कॉलेज कहां गए पता नहीं। 5000 से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था, मैं चश्मा चढ़ा के देख रहा हूं कि कहां स्कूल बने, पर कहीं नहीं दिखते। दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे। अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किया। और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं।
  • भाजपा को चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, बल्कि घर-घर जाकर लड़ना है। मोहल्ला मीटिंग करके लड़ना है। इसकी शुरुआत मैं ही करने जा रहा हूं। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
  • बाकी पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का साधन हो सकता है। लेकिन भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है। हम मानते हैं कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। हमने कहा था कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करेंगे। नरेन्द्र मोदी जी ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने की शुरुआत कर दी है।

जेपी नड्डा ने कहा- भाजपा के पास मोदी जैसा नेता

कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि किसी पार्टी के पास नेता है, तो नीति नहीं। नीति है, तो नीयत नहीं। नीयत है, तो कार्यक्रम नहीं। कार्यक्रम है, तो कार्यकर्ता नहीं। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास बूथ पर समर्पित कार्यकर्ता से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘हाई तेरी हील्स’ में विकास वर्मा और डायना की जोड़ी मचाएगी धूम, “कुली नंबर1” में भी नजर आएंगे विकास
Next Article ठाणे में साध्वी श्री राकेश कुमारी जी के सानिध्य में सामायिक फेस्टिवल का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?