ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेयुप ठाणे सिटी द्वारा तेरापंथ भवन थाणे में साध्वी श्री राकेश कुमारी जी, टेम्भी नाका जैन मंदिर एवं वर्धमान स्थानक संघ में चरित्र आत्माओ की सनिधि में जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने बताया कि भवन में साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने फरमाया की सामायिक कर्म निर्जरा का सबसे शानदार उपक्रम है और अपना प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। भवन में लगभग 250 सामायिक हुई।
अभातेयुप कार्यकारणी सदस्य दिनेश सिंघवी,सभा ठाणे मंत्री जयंतीलाल बरलोता ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विकास आच्छा ने किया। भवन में बिनोद कोठारी, ललित कोठारी, विकास आच्छा, मनीष गोगड़, महेश छाजेड़, महावीर गोगड़ ने अपना श्रम नियोजन किया।
जैन मंदिर एवं स्थानक में कमलेश दुग्गड़,भाविन भंसाली, राजेश भटेवरा,अमृत श्रीश्रीमाल, देवेंद्र पुनमिया, भरत सिंघवी, राहुल ओस्तवाल, हितेश मेहता, कमलेश चंडालिया, गौतम नोलखा ने अपने श्रम का नियोजन किया।
इस अवसर पर निर्मल श्रीश्रीमाल, देवीलाल श्रीश्रीमाल, महेंद्र पुनमिया, हॅसमुख श्रीश्रीमाल, चिराग इंटोदिया, जितेंद्र राठौड़, लादूलाल आच्छा (देवगढ़), बंसीलाल दुग्गड़ (आमेट), सुंदरलाल इंटोदिया सहित महिला मण्डल, ज्ञानशाला के बच्चे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास आच्छा,राजेश भटेवरा ने किया।
ठाणे में साध्वी श्री राकेश कुमारी जी के सानिध्य में सामायिक फेस्टिवल का आयोजन

