मुंबई। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी महिमामयी तुलसी का सम्पूर्ण लाभ मिले और देश में सुख-सौहार्द, स्वास्थ्य व शांति की वृद्धि होकर जन-समाज का जीवन मंगलमय हो, इस लोकहितकारी उद्देश्य से संतश्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से वर्ष 2014 से 25 दिसम्बर के दिन ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाने का शुभारम्भ हुआ ।
तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर लेखिका राखी आर वाधवानी के घर बोरीवली (वेस्ट) में विधिवत तुलसी का पूजन कर, प्रदक्षिणा और आरती की। भारत ही नहीं संतश्री की प्रेरणा से यह दिवस विदेशों में भी मनाया जाता है। सोशल मीडिया में भी ‘तुलसी पूजन कार्यक्रम’ को लोगों ने इसे खूब सराहा।
25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

