वथार। आचार्य महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 का दिगम्बर संत यश किर्ती महाराज से आध्यात्मिक मिलन वथार में हुआ। मुनिश्री जिनेश कुमार जी पालघर का सफलतम चातुर्मास सम्पन्न कर गुरुदर्शन करने हेतु लंबा लंबा विहार कर रहे है। इसी विहार में जैन अजैन साधु संतों से मिलन करते हुए तेरापंथ धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिगम्बर संत यश किर्ती महाराज से मिलन हुआ जिसमें धर्म चर्चा हुई। मुनीश्री जिनेश कुमार जी ने तेरापंथ धर्म व धर्म संघ की मर्यादा के बारे में बताया। इस मिलन में अणुव्रत समिति पालघर के मंत्री विमल जी बदामिया, सभा सहमंत्री पारस जी सिंघवी की विशेष उपस्थिती रही। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।

