By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विपक्ष के भारत बंद का मिला-जुला असर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

विपक्ष के भारत बंद का मिला-जुला असर

Last updated: September 11, 2018 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों और रुपये के मूल्य में गिरावट के विरोध में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों के ‘भारत बंद’ का सोमवार को मिला-जुला असर रहा और कुछ स्थानों पर तोड़-फोड़ की घटनाओं को छोड़कर यह शांतिपूर्ण रहा।
कांग्रेस नेतृत्व में 21 दलों के इस भारत बंद के दौरान बिहार और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर रेलगाड़ियों को रोके जाने तथा बसों और अन्य वाहनों में तोड़ फोड़ करने एवं जबरन बाजार बंद कराने की घटनाएं सामने आयी। कांग्रेस ने सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित बंद के सफल हाेने का दावा किया है।
राष्ट्रीय राजधान दिल्ली में अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने बंद की शुरूआत पर सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां से रामलीला मैदान तक रैली निकाली। विपक्षी नेताओं ने रामलीला मैदान में कुछ देर धरना भी दिया जिसमें श्री गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद एवं अशोक गहलोत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और आरएसडी के एन के प्रेमचंद्रन समेत विभिन्न दलों नेता मौजूद थे। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पेट्रोल और डीजल की कीमतों और महंगाई से त्रस्त है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
पटना में बंद समर्थकों ने प्रमुख डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन करके यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान बंद समर्थकों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये। बंद के दौरान दानापुर, बेलीरोड और मनेर में सड़क पर टायर जलाकर यातायात को बाधित किया गया। राज्य के सभी जिलों में बंद का व्यापक असर देखा गया।
बिहार में भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), जन अधिकार पार्टी (जाप), समाजवादी पार्टी (सपा) और लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आये और जगह-जगह सड़क तथा रेल यातायात रोकने तथा दुकानों को बंद कराने की कोशिश की। इसी दौरान जाप के कार्यकर्ताओं ने पटना में राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों को हाजीपुर ले जाने वाली बस के शीशे तोड़ दिये। नालंदा मेडिकल कॉलेज जा रहे एक डाक्टर के साथ बंद समर्थकों ने दुर्व्यवहार किया।
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद के दौरान उपनगर अंधेरी में कांग्रेस नेताओं ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया और पुणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने एक बस में तोड़फोड़ की। शिवसेना ने हालांकि इस बंद का विरोध किया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे और अन्य नेताआें को अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ‘ट्रेन रोको’ अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया। मनसे के कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर-अंधेरी मेट्रो रेल लाइन को डी एन नगर स्टेशन पर अवरूद्ध कर दिया। चेंबूर स्टेशन पर भी ट्रेन रोकी गयी। प्रतीक्षानगर डिपो और वाशी नाका में सरकारी बेस्ट की बसों पर पथराव की रिपोर्ट भी मिली है।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भारत बंद का असर मिला-जुला ही रहा। राज्य के कई जिलों में बाजार बंद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह दुकानदारों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते और बाजार और दुकानें बंद कराते देखे गए। पंजाब में गुरू ग्रंथ का पहला प्रकाश पर्व होने के कारण सरकारी कार्यालयों तथा सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहा। सड़कों पर बसें दाैड़ती नजर आयीं। समूचे राज्य में बंद का मिला-जुला असर दिखाई दिया।
हिमाचल प्रदेश में भारत बंद का मिला-जुला असर रहा। शिमला सहित बड़े शहरों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा निजी बसें नहीं चलीं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी संस्थानों को छोड़कर, स्कूल, कार्यालय, बैंक और राज्य ट्रांसपोर्ट बंद रहे। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान और होटल भी बंद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हंदवाड़ा में सेना को बड़ी सफलता, मार गिराए दो आतंकी
Next Article जेम्स एंडरसन ने ग्लेन मैक्ग्रा के रेकॉर्ड की बराबरी की

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?