By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सौंदर्य प्रसाधनों में खतरनाक सुपरबग मिले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सौंदर्य प्रसाधनों में खतरनाक सुपरबग मिले

Last updated: December 6, 2019 11:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कई प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों जैसे ब्यूटी ब्लेंडर, मस्करा और लिप ग्लास में प्राणघातक सुपरबग का संक्रमण पाया गया है। अमेरकिा में हुए एक हालिया शोध के बाद शोधकर्ता ने यह चेतावनी दी है। अमेरिका की एस्टन यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता अमरीन बशीर ने कहा, यूके में हर दिन लाखों लोग सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। यह उत्पाद संभावित घातक बैक्टीरिया जैसे ई.कोली और स्टैफिलोकोकी से संक्रमित होते हैं क्योंकि इन्हें साफ नहीं किया जाता और ज्यादातर समय एक्सपायरी डेट के बाद भी इस्तेमाल किया जाता है।

त्वचा में संक्रमण पैदा कर सकते हैं बैक्टीरिया : जर्नल ऑफ अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार 10 में से नौ सौंदर्य उत्पादों में ऐसे बैक्टीरिया पाए गए हैं जो त्वचा में संक्रमण पैदा कर सकते हैं और इससे खून भी विषाक्त हो सकता है। इन उत्पादों का आंखों, मुंह और कटे-छिले स्थानों पर इस्तेमाल करने से संक्रमण तेजी से फैलता है। इन उत्पादों से उन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

स्पॉन्ज में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया: शोधकर्ताओं के अनुसार नए ब्यूटी ब्लेंडर यानी मेकअप उत्पाद चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पॉन्ज में सबसे ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया पाए गए हैं। 93 फीसदी ब्यूटी ब्लेंडर को साफ नहीं किया जाता जिसकी वजह से इसमें खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। 64 फीसदी ब्लेंडर को मेकअप करते समय कई बार जमीन पर गिरा दिया जाता है। इस स्पॉन्ज का इस्तेमाल चेहरे पर फाउंडेशन लगाने और चेहरे को कॉन्ट्यूर करने के लिए किया जाता है। इनका सेलिब्रिटी द्वारा काफी प्रचार किया जाता है और दुनियाभर में हर साल 65 लाख ब्यूटी ब्लेंडरों की बिक्री होती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि यह ब्यूटी ब्लेंडर ज्यादातर गीला छोड़ दिया जाता है जिसकी वजह से इसमें बैक्टीरिया का प्रसार होता है। शोधकर्ता बशीर ने कहा, सौंदर्य उत्पादों में मौजूद ई.कोली जैसे बैक्टीरिया चेहरे पर संक्रमण का कारण बनते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा ब्यूटी ब्लेंडर और ब्रश की साफ सफाई न करना चिंता का कारण है। शोध के निष्कर्षों के अनुसार उपभोक्ता अनजाने में खुद को खतरे में डाल रहे हैं। वहीं, इन सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माताओं और नियम बनाने वाले संस्थान को भी उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए और काम करने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि सौंदर्य उत्पादों पर एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई करने के बारे में निर्देश बड़े शब्दों में लिखे होने चाहिए ताकि उपभोक्ता उनका पालन करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हम पेज छोड़ने वाले नहीं हैं, हम नया अध्याय लिखने वालों में हैं:पीएम मोदी
Next Article मायावती की योगी सरकार को नसीहत, हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?