सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मद्देनजर अयोध्या में सख्त पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मद्देनजर अयोध्या में सख्त पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर

Last updated: December 6, 2019 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

अयोध्या:राम मंदिर/बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद  शुक्रवार को बाबरी ढांचे के विध्वंस की पहली बरसी पर पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले को चार जोन, 10 सेक्टर व 14 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जबकि जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सेक्टर में 10 डीएसपी स्तर के अधिकारी और सब सेक्टर में 15 इंस्पेक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

अयोध्या के श्री रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर छह दिसम्बर को हिन्दू व  मुस्लिम संगठनों की ओर से शौर्य व काला दिवस मनाया जाता रहा है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इस बार पुलिस का पहरा और सख्त  कर दिया गया है। संवेदनशील स्थलों व प्रमुख चौराहों पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर अंतरजनपदीय 17 प्रमुख बैरियरों पर एसआई, सिपाही, होमगार्ड व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

जिले के 16 आंतरिक बैरियरों पर जनपद की पुलिस तैनात रहेगी। विशेष ड्यूटी पर 14 कंपनी पीएसी लगाई गई है। संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रहेगी। गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली व अंबेडकरनगर से जुड़े मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। अयोध्या शहर के 14 व जिले के नौ डायवर्जन पॉइंट को चिह्नित कर निरीक्षक, मुख्य आरक्षी,  यातायात पुलिस और होमगार्ड्स लगाए गए हैं।

78 स्थानों पर सैंडबैग मोर्चा बनाया, स्वचालित हथियारों से लैस जवान तैनात 
78 स्थानों पर सैंडबैग मोर्चा बनाया गया है। यहां स्वचालित हथियारों से लैस पुलिस बल के जवान मौजूद रहेंगे।  मिश्रित आबादी के 269 स्थानों का चिह्नांकन करके  मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है। 71 मोबाइल वाहनों से निगरानी हो रही है। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले 305 असामाजिक व्यक्तियों को ट्रबलमेकर के रूप में चिह्नित करके निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। धार्मिक स्थलों की चेकिंग के लिए समस्त थानों से पोस्टर पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है। जिले स्तर पर नौ क्यूआरटी का गठन कर स्वचालित हथियार व वाहनों के साथ  पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

10 अस्थाई कारागार भी बनाए गए 
जिले में 10 अस्थाई कारागार भी बनाए गए हैं। आगजनी की घटनाओं की रोक-थाम के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में 10 टीम व फायर उपकरण चिह्नित स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। एसएसपी श्री तिवारी के मुताबिक सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों, पीआरवी, पोस्ट पार्टी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगातार जनचौपाल के माध्यम से लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेलंगाना दुष्कर्म-हत्या : चारों आरोपी घटना के 9वें दिन एनकाउंटर में मारे गए
Next Article South Asian Games 2019: मेडल के मामले में भारत की सेंचुरी पूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?