By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: South Asian Games 2019: मेडल के मामले में भारत की सेंचुरी पूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

South Asian Games 2019: मेडल के मामले में भारत की सेंचुरी पूरी

Last updated: December 6, 2019 10:11 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

काठमांडू:वुशु खिलाड़ियों और तैराकों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के चौथे दिन गुरुवार को 50 मेडल जीते जिससे उसके कुल मेडल की संख्या सौ के पार पहुंच गई है और उसने टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत ने खेलों के किसी एक दिन अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसके नाम पर अब 58 गोल्ड, 41 सिल्वर और 19 ब्रोन्ज मेडल सहित कुल 118 मेडल दर्ज हो गए हैं। वो दूसरे नंबर पर काबिज मेजबान नेपाल से काफी आगे निकल गया है।

नेपाल ने 36 गोल्ड, 26 सिल्वर और 34 ब्रोन्ज मेडल जीते हैं और वो 96 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका (16 गोल्ड, 31 सिल्वर और 52 ब्रोन्ज) तीसरे स्थान पर है। भारत ने गुरुवार को 26 गोल्ड, 18 सिल्वर और छह ब्रोन्ज मेडल जीते। भारत ने अधिकतर मेडल तैराकी, वुशु, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में जीते। वुशु में भारत ने सात गोल्ड मेडल हासिल किए। सूरज सिंह ने पुरुष गुंशू ऑलराउंड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद वाई सनथोई देवी (महिला संसू 52 किग्रा), पूनम (महिला 75 किग्रा), दीपिका (महिला 70 किग्रा), सुशीला (महिला 65 किग्रा), रोशिबिना देवी (महिला 60 किग्रा) और सुनील सिंह (पुरुष 52 किग्रा) ने अपने अपने इवेंट में सोने के तमगे जीते। विद्यापति चानू ने महिला 56 किग्रा में ब्रोन्ज मेडल हासिल किया।

तैराकी में भारत ने चार गोल्ड, छह सिल्वर और एक ब्रोन्ज सहित 11 मेडल जीते। लिखित सेल्वराज प्रेमा ने पुरुषों के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (शॉर्ट कोर्स) में दो मिनट 14.67 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता जबकि दानुश सुरेश ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अपेक्षा देयला फर्नाडिस ने महिलाओं के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीता। दिव्या सतिजा ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई और महिला 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले टीम ने भी अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।

भारत ने भारोत्तोलन में चार गोल्ड मेडल जीते। इस साल के शुरू में एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली झिली डालाबेहड़ा ने महिलाओं के अंडर 45 किग्रा वर्ग में कुल 151 किग्रा (स्नैच में 66 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 85 किग्रा) वजन से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिलाओं की अंडर 49 किग्रा स्पर्धा में स्नेहा सोरेन ने पहला स्थान हासिल किया। 18 साल की भारोत्तोलक ने स्नैच में 68 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 89 किग्रा के वजन से कुल 157 किग्रा का भार उठाया। महिलाओं की 55 किग्रा स्पर्धा में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट सोरोखाईबाम बिंदियारानी देवी विजेता रहीं। मणिपुर की इस भारोत्तोलक ने कुल 181 किग्रा का वजन उठाया। भारत के लिए दिन का चौथा और अंतिम गोल्ड मेडल सिद्धांत गोगोई ने पुरूष 61 किग्रा वर्ग में 264 किग्रा का वजन उठाकर हासिल किया।

ताइक्वांडो में भारत ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रोन्ज मेडल जीता। पूर्वा दत्त दीक्षित (महिला 49 किग्रा), रुचिका भावे (महिला 67 किग्रा) और मार्गरेट मारिया (महिला 73 किग्रा) ने भारत के लिए गोल्ड जबकि नीरज चौधरी (पुरुष 58 किग्रा) और अक्षय हुड्डा (पुरुष 87 किग्रा) ने सिल्वर मेडल जीते। लक्ष्या ने इसके बाद पुरुषों के 80 किग्रा भार वर्ग में ब्रोन्ज मेडल जीता। एथलेटिक्स में भी छह मेडल भारत ने अपने नाम किए लेकिन इनमें केवल एक गोल्ड शामिल है। त्रिकूद में कार्तिक उन्नीकृष्णन ने 16.47 मीटर कूद लगाकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद सलाहुद्दीन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। सुरेंद्र जयकुमार (पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़), अपर्णा रॉय (महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़) और प्रिया हैबथानहाली (महिलाओं की 400 मीटर) ने सिल्वर जबकि केएस जीवन (पुरुष 400 मीटर) ने ब्रोन्ज मेडल जीता।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मद्देनजर अयोध्या में सख्त पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर
Next Article आईसीसी का फैसला : भारत-वेस्टइंडीज शृंखला में फ्रंट फुट नो बॉल का फैसला थर्ड अंपायर करेगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?