सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुंदर पिचाई अब अल्फाबेट के भी सीईओ बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सुंदर पिचाई अब अल्फाबेट के भी सीईओ बने

Last updated: December 4, 2019 10:32 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

कैलिफॉर्निया: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अब पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बन गए हैं। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने अल्फाबेट के सीईओ का पद छोड़ दिया। पिचाई को ये जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे को-फाउंडर सर्गे ब्रिन ने भी अल्फाबेट के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया, कंपनी में अब प्रेसिडेंट का पद खत्म कर दिया जाएगा। पेज और ब्रिन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए मंगलवार को इन फैसलों का ऐलान किया। पिचाई ने दोनों का आभार जताया। भारतीय मूल के पिचाई 2004 से गूगल में हैं।
पेज की नेटवर्थ 4.22 लाख करोड़ रुपए, पिचाई की 4300 करोड़
दोनों को-फाउंडर ने कहा- अल्फाबेट अब अच्छी तरह स्थापित हो चुकी है, एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर गूगल भी प्रभावी ढंग से चल रही है। मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव का ये सही वक्त है। जब भी हमें लगा कि कंपनी के संचालन का कोई और बेहतर तरीका है तो हमने कभी नहीं सोचा कि प्रबंधन की भूमिकाओं में रहें। अल्फाबेट और गूगल को अलग-अलग सीईओ और प्रेसिडेंट की जरूरत नहीं है।

पेज और ब्रिन अल्फाबेट के बोर्ड में बने रहेंगे। उनके पास कंपनी के कंट्रोलिंग वोटिंग शेयर हैं। पेज के पास 5.8% और ब्रिन के पास 5.6% शेयर हैं। पिचाई के पास 0.1% होल्डिंग है। यानी कंपनी के फाउंडर कभी भी सीईओ को चुनौती दे सकते हैं। गूगल ने कहा है कि वोटिंग स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होगा। फोर्ब्स के मुताबिक पेज की नेटवर्थ 58.9 अरब डॉलर (4.22 लाख करोड़ रुपए) और ब्रिन की 56.8 अरब डॉलर (4.07 लाख करोड़ रुपए) है। पिचाई की नेटवर्थ करीब 60 करोड़ डॉलर (4,300 करोड़ रुपए) होने का अनुमान है। अल्फाबेट मार्केट कैप में दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी है, उसका वैल्यूएशन 893 अरब डॉलर (64 लाख करोड़ रुपए) है।

पेज और ब्रिन ने 1998 में गूगल की शुरुआत की थी। रिस्ट्रक्चरिंग के तहत 2015 में गूगल ने पेरेंट कंपनी अल्फाबेट बनाई थी, ताकि सर्च और डिजिटल के प्रमुख कारोबार के अलावा दूसरे प्रोजेक्ट संभाल सके। उस वक्त पेज गूगल के सीईओ पद से इस्तीफा देकर अल्फाबेट के सीईओ बने थे। पिचाई को गूगल के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी। उससे पहले पिचाई गूगल की एंड्रॉयड और क्रोम यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे। पिचाई 15 साल से गूगल में हैं। उन्होंने 2004 में कंपनी ज्वॉइन की थी।

कोर बिजनेस की ग्रोथ, रेग्युलेटरी विवाद पिचाई के लिए चुनौतियां
अल्फाबेट को इस वक्त अपनी वेयमो और वेरिली जैसी सब्सिडियरी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि गूगल के डिजिटल एडवरटाइजिंग जैसे कोर बिजनेस की ग्रोथ धीमी पड़ रही है। दूसरी ओर गूगल पर प्रतिद्वंदी कंपनियों को ऑनलाइन सर्च में ब्लॉक करने जैसे मामलों में जुर्माने लग चुके हैं। प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कई देशों के रेग्युलेटर कंपनी को दोषी ठहरा चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गूगल पर राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं। कंपनी को बीते एक साल के दौरान कई बार कर्मचारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। यौन शोषण के आरोपी एंडी रुबिन को 9 करोड़ डॉलर का एग्जिट पैकेज देने के खिलाफ गूगल के हजारों कर्मचारियों ने पिछले साल प्रदर्शन किया था।

कर्मचारियों के विरोध की वजह से ही गूगल को चीन में फिर से एंट्री की कोशिश का ड्रैगनफ्लाई प्रोजेक्ट रद्द करना पड़ा। इतना ही नहीं कंपनी ने अमेरिका के रक्षा विभाग का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से भी इनकार कर दिया, क्योंकि कर्मचारियों ने पिचाई से अपील की थी कि कंपनी को युद्ध क्षेत्र के कारोबार से दूर रखा जाए।

पिचाई ने 1993 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया। उसी साल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिल गई। पिचाई ने वहां से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया। 2004 में गूगल जॉइन करने से पहले सॉफ्टवेयर कंपनी एप्लाइड मैटेरियल्स और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकेंजी में काम किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस
Next Article राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 23 जनवरी से लखनऊ में
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?