मुंबई:महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत बने कहा है कि जल्द ही गोवा में भी चमत्कार देखने को मिलेगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के भूतपूर्व डिप्टी सीएम, विजई सरदेसाई 3 विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन करने वाले हैं।’
उन्होंने कहा कि एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है, ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ है। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।
जल्द ही गोवा में दिखेगा चमत्कार : संजय राउत

