सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुणों का भंडार है लहसुन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

गुणों का भंडार है लहसुन

Last updated: November 21, 2019 11:01 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

पीढ़ियों से लहसुन एक गुणकारी मसाले के तौर पर जाना जाता है। इसे दवा और सुंदरता बढ़ाने के उपायों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन की एक गांठ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन सी का बड़ा भंडार मिलता है। साथ ही, कुछ मात्रा में विटामिन बी कॉम्पलेक्स भी इससे मिलता है।

पुराने समय में मिस्र के लोग सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रोज लहसुन खाया करते थे। आज के शोधकर्ता भी इस बात से सहमत हैं कि लहसुन बड़े स्तर पर एक एंटीबायोटिक का काम करता है। यह बैक्टीरिया-रोधी, फफूंद-रोधी, परजीवी-रोधी व वायरस-रोधी है। आइए जानते हैं कि लहसुन  को अपने आहार में शामिल करने के क्या फायदे हैं-

-दिल और फेफड़ों के लिए जरूरी
दिल संबंधी तंत्र के लिए लहसुन जादुई काम करता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में  यह खास प्रभावकारी है। लहसुन सीने की जकड़न में और सर्दी-जुकाम से राहत देने में असरदार रहता है। यह सीने की अन्य समस्याओं में भी राहत देता है।

-कैंसर-रोधी है लहसुन
पशुओं पर किए गए कई प्रयोगों में यह बात सामने आई है कि लहसुन में ट्यूमर-रोधी गुण भी होते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के संदर्भ में चूहों पर हुए प्रयोगों में पाया गया कि उन्हें ताजे लहसुन से अपने कैंसर से लड़ने में मदद मिली।  लहसुन का उपयोग नपुंसकता और यौन कमजोरी आदि के इलाज में भी किया जाता है। स्पेन और इटली में पारंपरिक रूप से लहसुन का बड़े स्तर पर आहार में प्रयोग होता रहा है। संभवत: इसी संदर्भ में यह इन देशों में लोकप्रिय हुआ।

-कैसे खाएं
क्या लहसुन का तेल, उसके कैप्सूल, उसकी गोलियां आदि ताजा लहसुन की तुलना में बेहतर होती हैं? कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ये भी असरदार होते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उनमें ‘एक्टिव गार्लिक कंपाउंड्स’की मात्रा बहुत कम या ना के बराबर ही रह जाती है। हालांकि हर हाल में ताजा लहसुन का इस्तेमाल करना अच्छा होता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। माना जाता है कि कच्चा लहसुन रक्त की तरलता बनाए रखता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी ठीक रखता है। यह रक्तदाब कम करने में भी फायदा करता है। लहसुन दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

-इसकी तीखी गंध से पाएं छुटकारा
लहसुन खाने के बाद मुंह से आने वाली उसकी तीखी गंध से छुटकारा पाना है, तो आमतौर पर कॉफी, शहद, दही, दूध या लौंग खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ का मानना है कि पार्सले खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला क्लोरोफिल लहसुन की गंध को कम करने में कारगर होता है। पेपरमिंट या चुइंगम भी आजमा सकते हैं। इलायची भी असरदार रहेगी।

बीते 5,000 सालों से लहसुन को बतौर एंटीसेप्टिक, वात-रोधी तत्व के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि बाल उगाने में भी इसे असरदार माना जाता है। तीखी गंध वाला लहसुन आथ्र्राइटिस, ड्रॉप्सी, इंफ्लुएंजा और टीबी से लेकर कई प्रकार की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होता रहा है। कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए रोज लहसुन की एक कली खाने की सलाह देते हैं।

हां, जिन्हें लहसुन से एलर्जी है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। वैसे सलाद में लहसुन डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। और गार्लिक ब्रेड तो हम सबकी पसंद है ही। यह शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह की सब्जियों व सूप का स्वाद बढ़ा देता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ममता की अपील- एनआरसी को लेकर जनता किसी भी नेता के उकसावे में न आएं
Next Article महाराष्ट्र में शिवसेना संग गठबंधन पर कांग्रेस कार्यसमिति ने लगाई मुहर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?