सवाई माधोपुर। परम पावन गुरुदेव की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद से प्रवक्ता उपासक श्रीमान पारस मलजी दुगड़ व सहयोगी उपासक श्रीमान रमेश कुमारजी सिंघवी मुंबई से आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) पधारे। यहां पर्युषण की पूर्व संध्या से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस पर्युषण महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पर्युषण महापर्व पर केन्द्र द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम, प्रातःकालीन प्रवचन, दोपहर की तत्व चर्चा, सायंकालीन गुरु वन्दना, प्रतिक्रमण, अर्हत वंदना और रात्रिकालीन प्रवचन का कार्यक्रम व्यवस्थित और सुन्दर ढंग से चल रहे है। प्रातःकालीन प्रार्थना व मंगलपाठ के साथ एक घण्टे का प्रेक्षा ध्यान व योग का सेशन बहुत जबरदस्त चल रहा है। जैन व जैनेतर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।यह कार्यक्रम एक ही समय होता है।
प्रातःकालीन प्रवचन में प्रवक्ता उपासक पारसमल जी दुगड़ आगम वाणी, दिवस आधारित विषय के बारे में सुन्दर ढंग से समझा रहे है। सहयोगी उपासक रमेश कुमारजी सिंघवी ने खाद्य संयम, स्वाध्याय व सामायिक दिवस के बारे अच्छी जानकारी दी।
दोपहर में तत्वचर्चा चल रही है। रात्रिकालीन प्रवचन में प्रवक्ता उपासक द्वारा राग, द्वेष, क्रोध, मान, माया, लोभ आदि अठारह पापों को नियंत्रित करने व उनका तात्विक अर्थ समझाते हुए परिवार के साथ किस तरह सुख व शांति से रह सकते है अच्छे ढंग से बतलाया जा रहा है। सहयोगी उपासक द्वारा तेरापंथ दर्शन के बारे में समझाया जा रहा है।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदर्श नगर के अध्यक्ष श्री अनिल जैन व मंत्री श्री अशोक जैन, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भीकम जैन व मंत्री धर्मचंद जैन, तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्ष मंजु जैन व मंत्री सीमा जैन के सार्थक श्रम से दिन भर अच्छी उपस्थिति देखने को मिल रही है।
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम

