सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 900 से अधिक सीटों पर हुई जीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 900 से अधिक सीटों पर हुई जीत

Last updated: November 20, 2019 12:37 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2,100 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा। पार्टी कुल मिलाकर 900 से अधिक वार्डो में जीती और कई प्रमुख जगहों पर उसका बोर्ड बनना तय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे उनकी सरकार के काम पर जनादेश बताया है।
राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट के अनुसार परिणाम आने के बाद सभी 2,105 वार्डों में स्थिति साफ हो गयी है। इन परिणाम के अनुसार कुल मिलाकर बात की जाए तो कांग्रेस के 961, भाजपा के 737, बसपा के 16, माकपा के तीन, एनसीपी के दो प्रत्याशी जीते हैं। परिणामों में रोचक बात यह है कि 386 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जो कई जगह बोर्ड बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत ने निकाय चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन को सरकार के काम पर जनादेश बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने मैंडेट दिया है यह सोच कर की सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘हम चाहेंगे कि जो समस्याएं शहर की हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर हल करें और जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करे।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिन्त रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर…
1/2

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 19, 2019

संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ।#Rajasthan 2/2

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 19, 2019

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवारों ने अपना चुनावी भाग्य आजमाया जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार अब नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को होना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिरड़ी हवाईअड्डा 14 नवंबर से बंद
Next Article विपक्ष ने की जलियांवाला बाग ट्रस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?