By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 5 महीने से जारी प्रदर्शन के बीच चीन ने पहली बार अपने सैनिक उतारे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

5 महीने से जारी प्रदर्शन के बीच चीन ने पहली बार अपने सैनिक उतारे

Last updated: November 17, 2019 4:28 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बीजिंग: चीन ने हॉन्गकॉन्ग में प्रदर्शन शुरू होने के 5 महीने बाद पहली बार अपनी सेना भेजी है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान शनिवार को सादे कपड़ों में प्रदर्शनकारियों द्वारा फैलाया मलबा और बैरिकेड्स हटाते देखे गए। पीएलए का कहना है कि उसके सैनिक अपनी मर्जी से हॉन्गकॉन्ग में मलबा हटाने आए हैं। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग प्रशासन ने कहा है कि उसने चीन से सैनिकों की मांग नहीं की थी।

हॉन्गकॉन्ग में सेना को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं
हाॅन्गकॉन्ग के संविधान (गैरिसन लॉ और बेसिक लॉ) के अनुच्छेद 14 के मुताबिक, चीनी सेना (पीएलए) शहर के स्थानीय कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। सेना को यह अधिकार तभी है, जब स्थानीय प्रशासन उससे मदद मांगे। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग के चीनी नियंत्रण में लौटने के बाद से अब तक शहर में कभी चीनी सेना की जरूरत नहीं हुई।

इसी साल जुलाई में चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू क्यान ने कहा था कि बीजिंग हॉन्गकॉन्ग में सेना तभी उतार सकता है, जब अनुच्छेद 14 के तहत हॉन्गकॉन्ग सरकार इसकी मांग करे। लेकिन रविवार को बीजिंग के ही ग्लोबल टाइम्स अखबार ने अफसरों के हवाले से चलाया कि सैनिकों के सफाई कार्यक्रम के बारे में लोगों को ज्यादा जानने की जरूरत नहीं है। सेना के कैम्प के बाहर सफाई का फैसला कमांडर की अनुमति के बाद भी लिया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी वर्दी नहीं पहनी थी और न ही हथियार उठाए।

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इस बयान से तय है कि चीन हॉन्कॉन्ग के गैरिसन में स्थित अपने बेस पर ज्यादा ध्यान आकर्षित नहीं करना चाहता। वह अपने कैम्प के आसपास संवेदनशीलता भी कम ही रखेगा। शनिवार को हॉन्गकॉन्ग की जमीन पर उतरे सैनिकों की हरकत से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि चीनी सेना का अगला कदम क्या होगा।

सैनिकों ने कहा- हिंसा और अराजकता रोकना हमारी जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक सैनिक से पूछा गया कि वे सफाई कार्यक्रम में क्यों उतरे, तो उसने कहा, “इसका हॉन्गकॉन्ग सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। यह अभियान हमने अपनी तरफ से शुरू किया है। हिंसा और अराजकता रोकना हमारी जिम्मेदारी है।” चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हॉन्गकॉन्ग पर कई बार यही बयान दे चुके हैं।

पीएलए के सैनिक पिछली बार अक्टूबर 2018 में हॉन्गकॉन्ग की जमीन पर उतरे थे। तब प्रशासन ने मांखुत तूफान से फैले मलबे और पेड़ों को साफ करने के लिए चीन से मदद मांगी थी। करीब 400 सैनिक अलग-अलग बैच में हॉन्गकॉन्ग भेजे गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई पुलिस ने 19 महीनों में 1,081 करोड़ की ड्रग्स और उत्तेजक दवाएं जब्त की, 1073 नशेड़ियों को किया गिरफ्तार
Next Article मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- अयोध्या में हमें वही जमीन चाहिए जिसकी लड़ाई लड़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?