विरार। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित 53वे राष्ट्रीय अधिवेशन में सेवा संस्कार संघठन में संस्कार के क्षेत्र में 51-200 की श्रेणी में तेयुप विरार को प्रथम स्थान प्रदान किया।
विरार से चार प्रतिनिधियों ने अधिवेशन मे अपनी सहभागिता की जिनमें मंत्री राजेश सोलंकी, सहमंत्री विनोद बाफना, विवेक सांखला व नरेंद्र गुंदेचा आदि रहे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमलजी कटारिया व नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कोठारी ने विरार परिषद का सम्मान किया। सम्पूर्ण तेयुप विरार टीम के लिए आभार ज्ञापित किया गया है।
तेरापंथ युवक परिषद विरार को संस्कार में प्रथम स्थान

