पिछले दिनों होटल सहारा स्टार में शॉर्ट फिल्म चंदा की स्क्रीनिंग की गई। चंदा एक कामकाजी महिला की कहानी है, जो अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी घर में एक मां, एक बेटी, एक भाभी, एक बहु और एक पत्नी ही रह जाती है और वही उसकी प्रोफेशनल लाइफ की सबसे बड़ी ट्रेजिडी होती है। उनका पारिवारिक प्रेम कब उन्हें अर्स से फर्श पर ले आता है, यह उन्हें तब पता चलता है, जब वह सबको अपना बनाने के चक्कर में अचानक अकेली पड़ जाती हैं। हालांकि यह फ़िल्म एक बड़े बैंक की सीईओ रहीं विवादित एवं जानी पहचानी महिला चंदा कोचर के जीवन से प्रेरित है। इस मामले की जांच अभी भी चल रही है।
जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले बनी शार्ट फ़िल्म ‘चंदा’ में मुख्य भूमिका गुरलीन चोपड़ा ने निभाई है। इनके अलावा पुष्पेंद्र तिवारी एवं आदित्य वर्मा ने भी अहम किरदार निभाये हैं। फ़िल्म की लेखक भानु हैं जबकि निर्देशक अजय सिंह व निर्माता मनोज नंदवाना व एस. अखिलेश्वरन हैं।
लघु फिल्म ‘चंदा’ की स्क्रीनिंग

