By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: NDA से शिवसेना के अलग होने पर बिहार के CM नीतीश कुमार क्या बोले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

NDA से शिवसेना के अलग होने पर बिहार के CM नीतीश कुमार क्या बोले

Last updated: November 11, 2019 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पटना:महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना एनडीए से अलग होगी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतात्रिंक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का फैसला किया है और पार्टी महाराष्ट्र में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के समर्थन से सरकार बनाएगी। शिवसेना के एनडीए छोड़ने का सवाल जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो जाने भाई इसमें हमको क्या मतलब है?
राउत ने सामने आए घटनाक्रम में अब तक का सबसे स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, “हमने पहला कदम उठाया है … और अब हर पक्ष के लिए स्वीकृत न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर सरकार बनाने के लिए उचित कदम उठाना उन पर निर्भर है।” हालांकि, विपक्षी एनसीपी ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं और स्पष्ट रूप से शिवसेना का समर्थन करने से फिलहाल दूरी बना रखा है।
वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “हमारे पास कोई जनादेश नहीं हैं। जिनके पास जनादेश है, उन्हें बनाना चाहिए। हमारा रुख कई बार स्पष्ट हो चुका है। सरकार का गठन कोई आसान काम नहीं है, और कई मुद्दे तस्वीर में उभरते हैं। हमारा अब भी किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ है।”
सेना के उद्देश्य की ईमानदारी को जाहिर करते हुए, राउत ने कहा कि पाटीर् अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री, भारी उद्योग मंत्री अरविंद सावंत को अपना पद छोड़ने का निदेर्श दे दिया है।
राउत ने स्पष्ट रूप से यह कहे बिना कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूट गया है और कांग्रेस-एनसीपी से समर्थन मांगा गया है, सवालिया लहजे में कहा, “हाल के घटनाक्रमों और भारतीय जनता पाटीर् द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों के मद्देनजर, यह स्पष्ट है कि वे हमें सत्ता से दूर रखना चाहते हैं। तो फिर राजग के साथ बने रहने का क्या मतलब बनता है?”
पटेल ने कहा कि अभी भी कोई चचार् नहीं हुई है और एनसीपी सोमवार सुबह पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के साथ तेजी से बदलते परिदृश्य के मद्देनजर सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद इस मामले में निर्णय लेगी।
कांग्रेस नेताओं के द्वारा अपराह्न में नई दिल्ली में पाटीर् प्रमुख सोनिया गांधी के साथ एक बैठक में घटनाक्रम पर चचार् करने की संभावना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में माहौल सामान्य, मंदिरों में हो रही पूजा अर्चना
Next Article वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- हम चुनौतीपूर्ण दौर का सामना कर रहे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026
वाशी नवी मुंबई मे चातुर्मास प्रवेश
social
July 26, 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?