श्रीनगर:. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, आज दो आतंकी मारे गए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। रविवार को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सुरक्षाबलों को रविवार को जिले के विझारा लेउडारा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद घेराबंदी और तलाशी शुरू की गई थी। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान तक पहुंचे, छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग भी की गई।
पिछले हफ्ते अवंतीपोरा में 3 आतंकी मारे थे
एक हफ्ते पहले अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए थे। इसमें अलकायदा से संबंध रखने वाले संगठन अंसार गजवत-उल हिंद के आतंकी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी अब्दुल हमीद लेलहारी भी मारा गया था। लेलहारी को गजवत-उल-हिंद का नया कमांडर बनने की घोषणा इसी साल जून में की गई थी। तीन आतंकियों में नवीद टाक, हमीद लोन उर्फ हमीद लेलहारी और जुनैद भट्ट शामिल थे।
बांदीपोरा में दूसरे दिन भी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 और आतंकी मार गिराए

