पनवेल। जैन युवा ग्रूप पनवेल द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर प्रतिभोज का आयोजन कल्पतरु क्लब पनवेल में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत तारा चोधरी ज्योति बाफ़ना कांता काँठेड कल्पना बाफ़ना के मंगलाचरन से हुई। कवियत्री नीलम सोमानी ने संचालन करते हुए अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया व साथ ही कई प्रकार के गेम्स से उपस्थित जन समुदाय को रोमांचित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सीडको अध्यक्ष ओर पनवेल विधायक प्रशांत ठाकुर ने सामाजिक एकता के ईश आयोजन की प्रसंशा करते हुए ग्रुप को ओर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पनवेल महानगर पालिका सभाग्रह नेता परेश ठाकुर व पनवेल शहर भाजपा कोषाध्यक्ष संजय जैन की विशेष उपस्थिति रही। अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना ने अपनी बात रखते हुए कहा की हम ईश ग्रूप के द्वारा पूरे जैन समाज को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे साथ ही विधायक प्रशांत ठाकुर की भारी जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम आयोजक मनु ओसतवाल, शिव देवड़ा, राकेश काँठेड, महेंद्र कूकडा, सुनील सुखलेचा, ललित इंटोदिया, दीपक समोता, संजू बापना कामोठा, जितेंद्र संचेती, अंकित चोधरी, विनोद बाफ़ना ने मुख्य अतिथि प्रशांत ठाकुर व परेश ठाकुर का शोल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्थानकवाशी समाज पनवेल के अध्यक्ष राजेश बाँठिया मंदिर समाज के अध्यक्ष मोतीलाल जैन मेवाड़ संग अध्यक्ष हस्तिमल कराड, मंत्री शेलेन्द्र खेरोडिया, कोषाध्यक्ष ललित चंडालिया, नवयुवक अध्यक्ष जितु मारू, मंत्री विजय श्रीमाल, कोषाध्यक्ष मनु ओसतवाल, तेरापंथ यूवक परिषद अध्यक्ष प्रमोद छाजेड, मंत्री जितु बाबेल, तेरापंथ महिला मंडल पनवेल की संयोजिका ज्योति बाफ़ना, सह संयोजिका वर्षा चंडालिया, डिम्पल चोधरी, अणुव्रत समिति रायगढ़ संयोजक सुरेश पटवारी, सह संयोजक शिव देवड़ा, पनवेल तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश काँठेड, मंत्री दीपक समोता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती सहित जैन समाज के वरिष्ठ वेदराज रोशन लाल इंटोदिया, चतर लाल मेहता, लक्ष्मी लाल बाफ़ना, पन्नालाल बापना, दिनेश चोधरी, विजय राज कुमठ, महेंद्र सुराना, मदन लाल चपलोट, महावीर बाफ़ना, महावीर चंडालिया, राकेश संचेती, दिनेश नाहर, महेंद्र सोनी, मनीष सुराना आदि की उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम सफल बनाने में मुकेश कुमठ, उमेश कुमठ, राजेश मेहता, मुकेश डांगी, मनीष डांगी, मुकेश इंटोदिया, संजय बाफ़ना, निलेश कूकडा, अनिल देवड़ा, हितेश सोनी, निखिल रॉका, प्रमोद डांगी, गजेंद्र बापना, अनिल संचेती, का विशेष सहयोग रहा।
जैन युवा ग्रुप पनवेल द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन आयोजन सम्पन्न

