By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: करतारपुर कॉरिडोर से 550 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, मोदी ने कहा- इमरान खान नियाजी को धन्यवाद देता हूं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

करतारपुर कॉरिडोर से 550 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, मोदी ने कहा- इमरान खान नियाजी को धन्यवाद देता हूं

Last updated: November 9, 2019 8:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

गुरदासपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उन्होंने डेरा बाबा नानक स्थित कॉरिडोर के चेकपोस्‍ट से 550 श्रद्धालुओं का पहला जत्था करतारपुर रवाना किया। मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अन्य नेताओं के साथ लंगर में भोजन किया। उन्होंने रैली में कहा कि कॉरिडोर को कम वक्त में तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी को धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के श्रमिक साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इतनी तेजी से अपनी तरफ के कॉरिडोर को पूरा करने में मदद की। इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य 11 महीने में पूरा हुआ है।

  • मोदी ने कहा, ”मेरा सौभाग्य है कि आज देश को करतारपुर कॉरिडोर समर्पित कर रहा हूं। जैसी अनुभूति आप सभी को कार सेवा के समय होती है, वही, मुझे इस वक्त हो रही है। दुनियाभर में बसे सिख भाई-बहनों को बधाई देता हूं। गुरु नानक देव जी, सिर्फ सिख पंथ की, भारत की ही धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। गुरु नानक देव एक गुरु होने के साथ-साथ एक विचार हैं, जीवन का आधार हैं।”
  • ”उन्होंने सीख दी कि धर्म तो आता जाता रहता है लेकिन सत्य मूल्य हमेशा रहते हैं। उन्होंने सीख दी है कि अगर हम मूल्यों पर रह कर काम करते हैं तो समृद्धि स्थायी होते हैं। करतारपुर के कण-कण में गुरु नानक देवजी के पसीने की महक मिली है। यहां की वाणी में उनकी वाणी की गूंज मिली हुई है।”

पाकिस्तान में भी उद्घाटन समारोह

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”बंटवारे के बाद पहली बार आज सीमाएं खत्म हुई हैं। दोस्त इमरान खान के योगदान को कोई नकार नहीं सकता है। इसके लिए मोदीजी को भी धन्यवाद देता हूं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, ”ऐतिहासिक करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना क्षेत्रीय शांति के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का नमूना है। हमारा विश्वास है कि क्षेत्र की समृद्धि का रास्ता और आने वाली पीढ़ियों का बेहतर भविष्य शांति कायम करने में हैं। आज हम न सिर्फ सीमा बल्कि सिख समुदाय के लिए अपना दिल भी खोल रहे हैं।’’

मोदी ने बेर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका 

  • प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे डेरा बाबा नानक पहुंचे। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। डेरा बाबा नानक में अकाली नेता सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, गुरदासपुर से सांसद सन्नी देयोल ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। यहां मोदी ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।
  • करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप पुरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, सनी देओल के अलावा पंजाब के सांसद और विधायक शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभातेयुप द्वारा सुतरिया को आचार्य महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार
Next Article जैन युवा ग्रुप पनवेल द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन आयोजन सम्पन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?