By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में बने लड़ाकू विमान तेजस में हवा में ईंधन भरने का परीक्षण सफल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में बने लड़ाकू विमान तेजस में हवा में ईंधन भरने का परीक्षण सफल

Last updated: September 6, 2018 7:47 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस एक और कसौटी पर खरा उतरा है। मंगलवार को तेजस में हवा में ईधन भरने का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि तेजस के नए संस्करण तेजस एमके-1 विमान में आगरा और ग्वालियर के बीच आईएल-78 एमकेई टैंकर से ईधन भरा गया। टैंकर ने एयरफोर्स के आगरा हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। जबकि तेजस ने ग्वालियर हवाई ठिकान से उड़ा था। तेजस को हाल में कई परीक्षणों के दौर से गुजारा गया है, जिसमें वह सफल रहा है। इसे वायुसेना में अभी आरंभिक संचालनात्मक मंजूरी के बाद शामिल किया गया है। जबकि अंतिम संचलानात्मक मंजूरी मिलनी बाकी है।
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब तेजस में टैंकर के जरिये ईधन भरा जा रहा था, तभी एक दूसरा तेजस विमान पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी का रहा था। उन्होंने कहा, इस पूरी प्रक्रिया को ग्वालियर हवाई ठिकाने स्थित एक नियंत्रण कक्ष में देखा जा रहा था। वैज्ञानिकों ने इस परीक्षण के दौरान तेजस के सभी तकनीकी बिंदुओं पर नजर रखी। सभी प्रक्रियाएं सही पाई गई। परीक्षण के दौरान तेजस को ग्रुप कैप्टन जोशी तथा टैंकर को ग्रुप कैप्टरन आर. अरविंद उड़ा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि देश में निर्मित तेजस विमान के लिए इन परीक्षणों में खरा उतरना बड़ी उपलब्धि है।  इससे तेजस की क्षमता बढ़ाने के भी रास्ते खुल गए हैं। प्रवक्ता ने कहा तेजस को अंतिम संचालनात्मक मंजूरी मिलने के लिए हवा में ईधन भरने की क्षमता का होना आवश्यक था। लेकिन इस परीक्षण में खरा उतरने के बाद भी तेजस को अभी कई और परीक्षणों से गुजरना होगा। उसके बाद ही उसे अंतिम मंजूरी मिलेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विराट की टीम ने वो मुकाम हासिल किया जो पिछले 20 सालों में कोई नहीं कर पाया- रवि शास्त्री
Next Article UP OPEN 2018: बोपन्ना-वेसेलिन का सफर क्वार्टरफाइनल में थमा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?