राजकुमार गौतम/बस्ती। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले बस्ती प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के कप्तानगंज थानानंतर्गत दुबौला पुलिस चौकी पर रविवार को हुई बैठक में CO अनिल कुमार सिंह ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को सजग और सतर्क रहते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र के लोगों को बुलाई मीटिंग में अपने वक्तव्य देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया हम लोग एक सामाजिक प्राणी हैं, जिसके चलते आपस में सौहार्द एवं सहिष्णुता की भावना होना अति आवश्यक है। सीओ अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले व बारावफात के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होनी चाहिए, इसके लिए हमें आम जनमानस से अपने संबंध प्रगाढ़ करने होंगे। जबसे हम बस्ती जिले में आए हैं तब से यहां का माहौल शांतिपूर्ण रहा है हमारे क्षेत्र में सामाजिक अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनमानस को संबोधित करते हुए SO कप्तानगंज सौदागर राय ने कहा कि हमारे लिए जनता सर्वोपरि है हम जनमानस में सौहार्द एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर हैं।
आगामी अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद को लेकर आने वाले उच्च न्यायालय के फैसले व बारावफात को लेकर क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए आमजन से चर्चा की गई। सभी ने न्यायालय के आगामी फैसले के स्वागत पर सहमति बनी। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ोखर प्रधान प्रतिनिधि रामचेत, बिशुनपुरा प्रधान प्रतिनिधि दीनदयाल मिश्र, मिर्जापुर प्रधान राजमणि पांडे, एकटेकवा प्रधान राम गरीब, दुबौला प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार, कांग्रेस नेता राम भवन शुक्ल, जमाल अहमद, रामलौट मौर्य ने क्षेत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय, चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही सिपाही ,पंकज यादव, दिनेश यादव, असगर अली, गोपाल प्रसाद, संतोष सिंह, निसार अहमद, संजय सिंह, शिव कुमार कमल आदि मौजूद रहे।
अयोध्या फैसले के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश

