जलगांव। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नवंबर माह की कार्यशाला “स्व से शिखर तक” का आयोजन जलगाॅव महिला मंडल द्वारा विदुषी साध्वी श्री निर्वाण श्री जी के पावन सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की बहनों ने मंगलाचरण द्वारा किया। मंडल अध्यक्ष निर्मला छाजेड़ ने कार्यशाला के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।
स्व से शिखर तक कार्यशाला की प्रथम इकाई me – myself विषय पर संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने कहा- शिखर व्यक्ति के लिए आकर्षण का एक हेतु है।पर वहां तक पहुंचने वाले राह आसान नहीं होता है। वे चुनौती से भरी है। व्यक्ति विश्व शांति और विश्व कल्याण की मंजिल तक पहुंचे उसके लिए आवश्यक है अपने स्वत्व को समझें। हम अनंत ज्ञान,आनंद एवं शक्ति से संपन्न है। इसके लिए अपने संकल्प को जगाना होगा।प्रयोग मार्ग पर चुनौतियों के साथ बढ़ना होगा। अटूट संकल्प से एक-एक दिन सिद्धि प्राप्त होती है। साध्वी श्री मधुर प्रभा जी ने कार्यक्रम के संदर्भ में मधुर गीतिका का संगान किया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन उमा सांखला तथा आभार ज्ञापन प्रिया दुगड़ ने किया। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
जलगांव में “स्व से शिखर तक” कार्यक्रम का आयोजन

