By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद करने से ही आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाना संभव हुआ: जितेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद करने से ही आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाना संभव हुआ: जितेंद्र सिंह

Last updated: October 30, 2019 9:39 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने के समर्थन में मंगलवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद करना आतंकियों घटनाओं के रोकने में काफी मददगार साबित हुआ। सिंह ने कहा कि कुछ लोग जो राजनीति के लिए इस फैसले का विरोध कर रहे थे, वे यहां के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।
जितेंद्र सिंह डोडा और किश्तवाड़ जिले में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट एंड मॉनिट्रिंग कमेटी की बैठक (दिशा) में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंटरनेट के निलंबन के कारण ही किश्तवाड़ में कई आतंकियों का खात्मा संभव हो सका। इंटरनेट सेवा बंद करने के कारण ही किश्तवाड़ जिले समेत अन्य क्षेत्रों में आतंकी कमजोर हुए और वे यहां से भागने को मजबूर हुए।
‘विरोधियों को आतंकियों से फायदा मिलता है’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में जिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आतंकियों से फायदा मिलता है, वे ही इंटरनेट पर रोक के विरोध में लगातार हंगामा कर रहे हैं। यहां आतंकी डर और निराशाजनक मतदान के कारण ही इन नेताओं की राजनीति पिछले तीन दशकों से बची हुई है। फिलहान इन नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे आम नागरिक के जीवन से खिलवाड़ करते हुए हर कुछ मुद्दा बना रहे हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे खराब हालत जम्मू की है, जहां कुछ लोग आतंकियों के बहकावे में आकर विरोध कर रहे हैं।
‘राज्य में हालात बंद के थे, लेकिन कोई आतंकी वारदात नहीं हुई’
जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 को खत्म कर उसे लद्दाख समेत दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बदल दिया। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में इंटरनेट सेवा और मोबाइल सेवा को बंद कर दिया था। राज्य में हालात बंद के थे, लेकिन ये भी सही है कि दो महीने से ज्यादा के वक्त में कोई भी आतंकी वारदात नहीं हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बड़े आतंकी हमले में 5 मजदूरों की हत्या
Next Article करतारपुर:पहले जत्थे में मनमाेहन और अमरिंदर भी शामिल, भारत ने 575 श्रद्धालुओं की सूची पाकिस्तान को सौंपी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?