By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रम्प ने कहा- बगदादी के खिलाफ सेना के ऑपरेशन का वीडियो जारी कर सकते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ट्रम्प ने कहा- बगदादी के खिलाफ सेना के ऑपरेशन का वीडियो जारी कर सकते हैं

Last updated: October 29, 2019 7:41 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वाशिंगटन: अमेरिका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबु बकर अलग-बगदादी के खात्मे का वीडियो जारी कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, “हम इस बारे में विचार कर रहे हैं। हम वीडियो से कुछ हिस्से हटा सकते हैं और इसके बाद इसे रिलीज किया जा सकता है।”

ट्रम्प ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बगदादी के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का लाइव प्रसारण देखा था। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने आला अधिकारियों के साथ अमेरिकी सेना के हर कदम पर नजर रखी। उन्होंने कहा, “यह ठीक उस तरह था, जैसे आप सिनेमा देख रहे हों।” बगदादी सीरिया में अमेरिकी फौजों के नेतृत्व में रात भर चले अभियान में मारा गया था।

रविवार को बगदादी के मारे जाने की घोषणा की

ट्रम्प ने रविवार को बगदादी के मारे जाने की घोषणा की थी। व्हाइट हाउस से राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रम्प ने इस मामले का सिलसिलेवार ब्योरा दिया। उन्होंने बताया था कि किस तरह अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के डर से बगदादी अपने तीन बच्चों के साथ सुरंग में भागा और फिर घिरने के बाद खुद को आत्मघाती ब्लास्ट से उड़ा लिया। इसमें उसकी और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। ट्रम्प ने कहा कि विस्फोट में बगदादी का शरीर क्षत-विक्षत हो गया, लेकिन टेस्ट से उसकी पहचान कर ली गई।

व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रम्प ने देखा ऑपरेशन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ-ब्रायन ने कहा, “ऑपरेशन के लिए रूस, इराक और तुर्की के वायुक्षेत्र में उड़ान भरने के इजाजत की जरूरत थी। ट्रम्प शनिवार कोअपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत वर्जीनिया से गोल्फ खेलकर शाम 4:30 बजे व्हाइट हाउस पहुंचे। उस समय सीरिया में रात के 10:30 बज रहे थे। शाम 5 बजे राष्ट्रपति ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस, रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और एनएसए ओ-ब्रायन खुद गुप्तचर विभाग के अधिकारियों समेत व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में पहुंचे। यहां से सभी ने ऑपरेशन को लाइव देखा।

बगदादी के बारे में महीने भर से मिल रही थी जानकारी
ट्रम्प ने अपने संबोधन में बताया था कि अमेरिका को बगदादी के ठिकानों के बारे में एक महीने से सूचनाएं मिल रही थीं। इसमें कुर्दों की तरफ से मिलने वाली कुछ अहम जानकारियां भी शामिल थीं। खुफिया अधिकारियों को उसकी स्थिति के बारे में पुख्ता सूचना दो हफ्ते पहले मिली, जबकि ट्रम्प को तीन दिन पहले बगदादी के खात्मे के लिए योजनाबद्ध अभियान की जानकारी दी गई।

इदलिब प्रांत में अमेरिकी सेना का ऑपरेशन

ट्रम्प ने बताया कि बगदादी को मारने के लिए सीरिया के इदलिब प्रांत में मिलिट्री हेलिकॉप्टर, विमानों और ड्रोन्स के कवर में स्पेशल फोर्सेज को जमीन पर उतारा गया। इसके बाद सैनिकों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। ट्रम्प ने हाल ही में आईएस के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्रेग्जिट की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ी, यूके इससे पहले भी यूरोपियन यूनियन छोड़ सकता है
Next Article पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रियाद पहुंचे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?