मुंबई:विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया है। उन्हें जो भी करेक्टर दिया जाए वो उसके अकॉर्डिंग खुद को ढ़ाल लेते हैं। अब इन दिनों विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तो इस फिल्म के लिए अपना काफी वजन भी कम कर लिया है। दरअसल, हाल ही में विक्की की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में विक्की काफी वीक लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि विक्की ने अपना काफी वजन कम कर लिया है। विक्की इस फोटो में व्हाइट टीशर्ट, डेनिम शर्ट और ब्राउन कलर की पैंट पहन रखी थी। साथ ही सिर पर उन्होंने कैप लगाई हुई थी।
बता दें कि मार्च में विक्की ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है। विक्की के इस लुक को फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी पसंद किया था।
इस फिल्म के साथ-साथ विक्की फिल्म ‘भूत’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।
फिल्म के लिए विक्की कौशल ने घटाया 13 किलो वजन

