नई दिल्ली:कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता और कनार्टक के पूर्व मंत्री डी.के. शिवकुमार से तिहाड़ जेल में की।
शिवकुमार को ईडी ने धनशोधन के एक मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका अदालत में लंबित है और ईडी की जांच जारी है।
पिछले महीने सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से तिहाड़ में मुलाकात की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिहाड़ जेल में की शिवकुमार से मुलाकात

