सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कनाडा:जस्टिन ट्रूडो ने चुनाव जीता, लेकिन अल्पमत की सरकार बनाएंगे; भारतवंशी जगमीत सिंह किंगमेकर बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कनाडा:जस्टिन ट्रूडो ने चुनाव जीता, लेकिन अल्पमत की सरकार बनाएंगे; भारतवंशी जगमीत सिंह किंगमेकर बने

Last updated: October 23, 2019 9:35 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा ने चुनाव जीत लिया है, लेकिन पार्टी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला। लिबरल पार्टी को 157 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के आंकड़े (170 सीटों) से 13 सीटें कम है। मुख्य विपक्षी नेता एंड्रयू स्कीर की कंजर्वेटिव पार्टी ने 121 सीटें जीतीं। चुनाव में वामपंथी रुझान वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता और भारतवंशी जगमीत सिंह किंग मेकर बनकर उभरे हैं। एनडीपी ने 24 सीटें (16%) जीतीं।

वहीं, अलगावादी पार्टी ब्लॉक क्यूबेकोइस को 32 सीटें मिलीं। इससे पहले सोमवार को हुए चुनाव में करीब 65% मतदान हुआ था। चुनाव में 18 पंजाबी सांसद बने हैं, जिसमें 13 पंजाबी सांसद ट्रूडो की पार्टी से हैं। ट्रूडो ने दूसरी बार सत्ता हासिल की है। ट्रूडो ने कहा- ‘‘कनाडा की जनता ने प्रगतिशील एजेंडा चुना है।’’ 40 दिनों की चुनाव प्रचार मुहिम के कारण कनाडा सरकार में हुए घोटालों और लोगों की भारी उम्मीदों के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को उन्हें बधाई दी।

भारत में ट्रूडो की जीत के मायने

ट्रूडो की जीत भारतीयों के लिए राहत की खबर है। अगर कंजर्वेटिव पार्टी जीत जाती तो भारतीयों को वीजा लेने में भारी परेशानी आ सकती थी। सबसे बड़ी दिक्कत स्टूडेंट वीजा लेने वालों को ही पेश आती। इमिग्रेशन नियम और सख्त होते। ट्रूडो के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले साल 80 हजार छात्रों को स्टूडेंट वीजा दिया गया, जो बढ़ते बढ़ते 2019 तक प्रति वर्ष डेढ़ लाख तक पहुंच चुका है। लिबरल पार्टी को हमेशा इमिग्रेंटस के लिए नरम रवैया रखने वाला माना जाता है।

कनाडा

कुल संसदीय सीट- 338

पार्टी सीट प्रतिशत
लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा 157 33%
कंजर्वेटिव पार्टी 121 34.4%
ब्लाॅक क्यूबेकाेइस 32 7.7%
न्यू डेमाेक्रेटिक पार्टी 24 15.9%
ग्रीन पार्टी 03 6.5%

18 पंजाबी सांसद जीते, ट्रूडो की पार्टी में 13 पंजाबी
इस बार के चुनावों में कुल 18 पंजाबी सांसद बने हैं, जिनमें से 13 सांसद सरकार में से हैं। एनडीपी के जगमीत अपनी पार्टी से अकेले पंजाबी सांसद बने। कंजर्वेटिव पार्टी से 4 पंजाबी सांसद चुने गए हैं।

  • हरजीत सिंह सज्जन, वैंकूवर
  • रामेश्वर सिंह संघा, ब्राम्पटन
  • रणदीप सिंह सराय, सरी सेंटर
  • कमल खैहरा, ब्राम्पटन वेस्ट
  • राज सैनी, िकचनर सेंटर
  • सुख धालीवाल, सरी न्यूटन
  • रूबी सहोता, ब्राम्पटन नॉर्थ
  • नवदीप सिंह बैंस, मिसिसॉगा माल्टन
  • सोनिया सिद्धू, ब्राम्पटन
  • अंजू ढिल्लों, लछीन लासाल
  • गगन सिकंद, मिसिसॉगा स्ट्रीट
  • बरदीश चग्गर, वाटरलू
  • मनिंदर सिंह सिद्धू, ब्राम्पटन ईस्ट

जगमीत ट्रूडो का ही समर्थन करेंगे
ट्रूडो के लिए राहत इस बात की है कि जगमीत की पार्टी एनडीपी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में उनकी पार्टी ट्रूडो को समर्थन देगी। कनाडा में भारतीय समुदाय के 15 से 16 लाख लोग हैं और उनमें करीब 5 लाख सिख हैं। उनके लिए ट्रूडो लोकप्रिय नेता हैं। वे उन्हें प्यार से जस्टिन सिंह कहते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के अभिजीत बनर्जी के विचार से असहमत: जयराम रमेश
Next Article पीओके:शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज; 2 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026
सभी में हो व्रत चेतना का विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?