मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा प्लास्टिक बहिष्कार say no to plastic का आगाज किया। 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बड़े ही उत्साह और अत्यंत जागरूकता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। Say no to plastic का महा अभियान पोस्टर का अनावरण साध्वी श्री कैलाशवती जी के सानिध्य में दक्षिण मुंबई महिला मंडल ने किया।
30 सितंबर को कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित जी, शाइना एनसी महाराष्ट्र प्रवक्ता बीजेपी, मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई बीजेपी अध्यक्ष, रीटा मकवाना नगर सेविका बीजेपी, आशिष जी सेलार शिक्षण मंत्री आदि से संकल्प पत्र भरवाए गए एवं हस्ताक्षर लिए गए। आप सभी ने दक्षिण मुंबई महिला मंडल के इस अभियान की सराहना की एवं इस अभियान को आगे बढ़ाने में हमें पूरा सहयोग करेंगे यह आश्वासन दिया।
1 अक्टूबर को डोंगरी रिमांड होम में शाध्वी श्री शारदा प्रभा जी और सम्यक्तयशाजी ने रिमांड होम के बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में अवगत कराया और बच्चों को प्रेरणा दी। रिमांड होम सुपरिंटेंडेंट कटींकर साहब और गायकवाड साहब के हस्ताक्षर लिए गए और उन्हें say no to plastic अभियान की जानकारी दी गई।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जुहू बीच पर आयोजित विशाल मानव श्रृंखला में दक्षिण मुंबई महिला मंडल कि लगभग 30 बहने व कन्या मंडल से 5 कन्याएं उपस्थित रही
3 अक्टूबर को मारवाड़ी कमर्शियल स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष आर पांडे द्वारा संकल्प पत्र भरवाया गया और हस्ताक्षर लिए गए।
4 अक्टूबर को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन रखा गया। ड्राइंग कॉम्पिटिशन का विषय नो सिंगल यूज प्लास्टिक रखा गया। प्रोग्राम की शुरुआत साध्वी श्री शारदा प्रभा जी के मंगल उद्बोधन से हुई। जिसमें उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले हानि के बारे में बताया । प्रोग्राम में प्रिंसिपल मैम, टीचर्स व सभी का अच्छा योगदान रहा। लगभग 300 बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। बहुत ही सुंदर ड्राइंग बच्चों द्वारा बनाई गई। पहली से लेकर 10 वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। जजेस द्वारा विजेताओं का निर्णय लिया गया और विजेताओं को, पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस प्रोग्राम में महिला मंडल से लतिका डागलिया , पुष्पा कच्छारा व संयोजिका उर्मिला कच्छारा सुमन कावड़िया, रेनू डागलिया , सह संयोजिका नूतन सोनी, रुक्मण कच्छारा आदि की उपस्थित रही।
5 अक्टूबर को सब्जी वाले और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक थैली बंद हो गई है और इसके नुकसान की जानकारी दी गई और दक्षिण मुंबई महिला मंडल ने कपड़े की थैली का वितरण किया। स्थानीय लोगों ने महिला मंडल की खूब खूब सराहना की और कहा कि हम हर प्रकार से आपके प्लास्टिक मुक्त अभियान में आपके साथ हैं।
6 अक्टूबर को दक्षिण मुंबई महिला मंडल ने आकाश राज पुरोहित से संकल्प पत्र भरवाया और उनके हस्ताक्षर लिए।
7 अक्टूबर को महिला मंडल ने कपड़े की थैली कामवाली बाई हेल्पर्स और किराना वाले की दुकानों में दी और उन्हें प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले नुकशान से अवगत कराया।
8 अक्टूबर को महिला मंडल की बहनों ने नरीमन पॉइंट पर नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी।
इसमें No प्लास्टिक के नारे लगाए गए और बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। वाकिंग करने आए लोगों ने इस शानदार नाटक की बहुत सराहना और उसकी बहुत प्रशंसा की और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के हमारे काम में सहयोग का आश्वासन दिया।
तेरापंथ महिला मंडल के Say No to Plastic कार्यक्रम के तहत दक्षिण मुंबई में हुए विभिन्न आयोजन

