मुम्बई : चातुर्मासिक महापर्व धर्म, ध्यान, तपस्या और आत्ममंथन का सबसे बड़ा अवसर धर्म ग्रंथो में कहा गया हैं। यही वजह हैं की इस वर्ष डोम्बिवली में 108 से भी ज्यादा तपस्याएं शासनश्री साध्वी सोमलता एवं साध्वीवृंद आदि ठाणा-5 की प्रेरणा से हो चुकी है, साथ ही यह क्रम अब भी जारी हैं। इन तपस्याओं में 4 मासखमण, 21, 19, 15, 12 और 8 कि कठिन तपस्याएं शामिल हैं। डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सींघवी ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी सोमलता जी साध्वी श्री शकुंतला कुमारी जी, साध्वी श्री संचित यशा जी, साध्वी श्री जागृत प्रभा जी एवं साध्वी श्री रक्षित यशा जी के मार्गदर्शन में श्रावकों में अलग सी ऊर्जा का संचार हुआ। अब तक के चातुर्मासिक काल में गुरुदेव की कृपा से खूब धर्म आराधना एवं तपस्याएं हुई हैं। उन्ही तपस्वियों का मनोबल आगे और दृढ़ संकल्पित हो और दूसरों को प्रेरणा मिले इसी लिए। इसी लिए शासन श्री के सानिध्य में तपार्चनम भव्य तपोभिनंदन समारोह डोम्बिवली के हेरीटेज हॉल में सोमवार 14 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से रखा गया है।
तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी ने कहा कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि विशेष रूप से राज्य मंत्री महाराष्ट्र के रविंद्र चव्हाण, कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे, सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष ख्याली लाल तातेड़, चातुर्मास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, महासभा, टीपीएफ मुम्बई, अणुव्रत समिति मुम्बई, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, भिक्षु महाप्रज्ञ फाउंडेशन, अणुव्रत जीवन विज्ञान आकदमी, सिरियारी संस्थान, भारत जैन महामंडल आदि सभा संस्थाओं से पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। गौरतलब है कि कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर शांतिलाल, ओमप्रकाश, कांतिलाल, संजय, राकेश कोठारी रहेंगे । इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल के सभी पदाधिकारी लगे हुए है ।
डोम्बिवली में 108 से अधिक तपस्वियों का सामूहिक तप अभिनंदन समारोह तपार्चनम 14 अक्टूबर को

