कपिल शर्मा के शो में लंबे समय तक नानी बनकर लोगों को इंटरनेट करने वाले मशहूर कॉमेडी एक्टर जल्द ही एक सीरियस रोल में देखेंगे। अली ‘माही’ नामक फ़िल्म में मुख्य किरदार के मामा का किरदार निभा रहे हैं। दिव्या फिल्म्स क्रियेटिव्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘माही’ अगले साल तक रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में अली के साथ हितेज तेजवानी एवं कई अन्य कलाकार भी नज़र आएंगे। फ़िल्म की प्रोड्यूसर परबसिमरन संधू हैं तथा फ़िल्म का निर्देशन विक्रम संधू कर रहे हैं। फ़िल्म का मुहूर्त शूट आज यानी शुक्रवार को गोरेगांव स्थित फ्यूचर स्टूडियो में किया गया।
बात करते हुए अली असगर ने (मजाकिया लहजे) में बताया कि बहुत दिनों बाद महिला से पुरुष के रूप में दिखूंगा, जिसकी वर्कशॉप कर रहा हूँ। इसके पहले अली असगर ‘अमावस’ फ़िल्म में सीरियस किरदार में नजर आए थे जबकि लगातार कॉमेडी के जरिये छोटे एवं बड़े पर्दे पर खूब चर्चित रहे।
नानी के बाद अब ‘मामा’ के रोल में दिखेंगे अली असगर

