ठाणे। तेरापंथ भवन ठाणे में टीपीएफ मुंबई द्वारा साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में मेधावी छात्र सम्मान समारोह “उत्कर्ष” का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहन, प्रेरणा एवं आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं तेरापंथ समाज के मुंबई में पदस्थ आईआरएस अधिकारी श्री गौरव जैन एवं आईआरएस श्री अमित समदड़िया ने अपने अनुभवों को छात्रों और अभिभावकों के साथ साझा किया ।
श्री गौरव ने आईएएस एवं आईआरएस जैसे कार्यक्षेत्रों में उपलब्ध अवसर के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा को व्यक्तिगत करियर एवं समाज सेवा दोनों को एक साथ विशाल स्तर पर साधने का अवसर बताया। श्री अमित ने जीवन को सफल बनाने के ५ मूल मंत्र दिए। लक्ष्य के प्रति लगन और कड़ी मेहनत, लक्ष्य के लिए जरूरी स्वयं की क्षमताओं का विकास, श्रेष्ठ की तैयारी मगर विपरीत नतीजों को स्वीकार करने की हिम्मत, दूसरों की यथासंभव मदद और परिवार एवं अध्यात्म की मदद से बाहरी विषमताओं से जूझने के लिए कवच इन पंचसूत्रीय जीवन मंत्रो से व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठतम बना सकता हे। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी, साध्वीश्री डॉ। मंगलप्रज्ञा जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में छात्रों में ज्ञान के साथ संस्कार की अहम जरुरत पर बल दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विदेश शिक्षा विशेषज्ञ श्री बख्तावर कृष्णन ने देश विदेश के विश्वविद्यालयों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की एवं उनमे प्रवेश की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने विदेश शिक्षा से सम्बंधित छात्रों और अभिभावकों की जिज्ञासा का समाधान किया। टीपीएफ के राष्ट्रीय शिक्षा विभाग चेयरमैन बलवंतजी चोरडिया, राष्ट्रीय सह मंत्री मनीष जी कोठारी, वेस्ट जोन सेक्रेटरी दिलखुशजी मेहता, टीपीएफ मुंबई के अध्यक्ष दीपकजी डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, डी सी सुराणा, जयन्तीलालजी बरलोटा, जे पी गादिया और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सभी छात्रों को चरित्र आत्माओ के समक्ष मैडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट, ठाणे सभा, युवक परिषद् महिला मंडल का विशिष्ठ सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संयोजन अमित कनौझिया एवं संचालन काजल सोलंकी एवं भरत कोठारी ने किया।
शानदार रहा टीपीएफ मुंबई का मेधावी सम्मान कार्यक्रम

