सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली में “अहिंसा सिम – रिचार्ज योर लाइफ ” कार्यक्रम का शानदार आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली में “अहिंसा सिम – रिचार्ज योर लाइफ ” कार्यक्रम का शानदार आयोजन

Last updated: October 3, 2019 2:20 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कांदिवली। तेरापंथ भवन कांदिवली में “अहिंसा सिम – रिचार्ज योर लाइफ ” कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। तेरापंथ के दसवे आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की जन्म शताब्दी वर्ष एवं महात्मा गाँधी जी की १५० वि जन्म शताब्दी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के जन्मदिवस के अनूठे अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतो को समाज में प्रचारित एवं प्रसारित करना था। शिक्षा, फिल्म एवं उद्योग जगत के कई प्रबुद्ध व्यक्ति इस प्रयास में सहभागी बने।
मंगलाचरण श्री अशोक जी हिरन ने शांति के सन्देश की सुमधुर गीतिका से किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ। विनय जैन ने अपने ओजस्वी भाषण में घरेलु हिंसा से बचने के सूत्र बताये और अपरिग्रह के सिद्धांत को प्रायोगिक रूप में अपनाने के लिए बताया गया उनका मंत्र “डु यू नीड इट और डु यू वांट इट” उपस्थित छात्रों और अभिभावकों के लिए कार्यक्रम की निष्पत्ति बन गया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता, फिल्म निर्देशक एवं लेखक विवेक अग्निहोत्री ने अपने वक्तव्य में हिंसा को परिभाषित और परिलक्षित करने का प्रयास किया।सरल मगर सटीक शब्दों से उन्होंने गांधीजी, शास्त्रीजी और इतिहास के कई महानुभावो के उदाहरण से शारीरिक और मानसिक हिंसा को जानने और उससे बचने का मार्ग बताया। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता गौतम रोड ने स्वयं के अनुभवों को साझा करते हुए अहिंसा पर अपना मंतव्य रखा।सम्मानित अतिथि रोटरी क्लब की पहली महिला अध्यक्षा शैलजा चौधरी ने अपनी प्रेरक जीवन यात्रा से बताया की बिना हिंसक हुए भी सफलता अर्जित की जा सकती है।
टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष दीपक डागलिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। लायंस क्लब वेस्टर्न मुंबई से विपिन संकलेचा, विश्वकर्मा समाज मुंबई से बाबुलालजी विश्वकर्मा, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी कोठारी, टीपीएफ के राष्ट्रीय सहमंत्री श्री मनीषजी कोठारी ने भी आचार्य महाप्रज्ञ, अहिंसा और टीपीएफ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। श्री तरीन मेहता ने तेरापंथ धर्मसंघ के प्रमुख सिद्धांतो और अहिंसा पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। टीपीएफ द्वारा तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई की सदस्या एवं तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा का सम्मान किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की बहनो ने “स्वच्छ हो राष्ट्र” गीतिका के द्वारा स्वच्छता एवं अहिंसा के प्रति जागरूक किया।
आगम मनीषी प्रोफेसर मुनिश्री महेंद्र कुमार जी ने आचार्य महाप्रज्ञ जी और डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम के संस्मरणों को बताया और तेरापंथ के अहिंसा के प्रति दर्शन और सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्यक्रम के सूत्र संचालक और मास्टर ऑफ़ सेरेमनी मुनिश्री डॉ अभिजीत कुमार जी ने अहिंसा के कई पहलुओं को स्पष्ट किया। ज़ी टीवी के क्रिएटिव डायरेक्टर राकेश जैन का स्वरचित अहिंसा सिम गीत एवं पंकज नाहटा द्वारा गाया मेरा भारत गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा । जीतो ग्रुप से श्रीमती सरिता जैन, डॉ मोना बढानी, अडानी ग्रुप के श्री विजय जी और नरेंद्र मोदी जी के बचपन से प्रेरित फिल्म चलो जीते हे के मुख्य नायक धैर्य दरजी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुंबई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा भारतीजी कच्छारा, मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा, उपाध्यक्षा रचना हिरन, पूर्व अध्यक्षा जयश्री बडाला, भारती सेठिया एवं महिला मंडल से सक्रीय कार्यकर्ताओं की विशिष्ठ उपस्तिथि रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीपीएफ मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल बोरदीयाजी, कोषाध्यक्ष कमलजी मेहता, संयोजक राहुल डांगी, वर्षा बैद, भरत छाजेड़, गौतम डोसी , प्रीतम हिरन, चिराग पामेचा, अनिल चपलोत, मुदित भंसाली, हेमंत लोढ़ा, कपिल गोखरू, भरत कोठारी, अमित कनोजिया, जे पी गादिया, चिराग पामेचा, अंकुर बोरड़िया, रेखा जैन और अन्य कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन टीपीएफ मुंबई के मंत्री राज सिंघवी ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article थ्रूमायआइज एंटरटेनमेंट भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्मदिन नवदुर्गा के रूप में मनाएगा
Next Article शानदार रहा टीपीएफ मुंबई का मेधावी सम्मान कार्यक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?