मुंबई:विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म कमांडाे की तीसरी किश्त ‘कमांडो 3’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें विद्युत दोनों हाथों में गन लिए हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी साल 29 नवम्बर को रिलीज होगी। विद्युत ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
एक्शन पैक्ड होगी फिल्म: कमांडो 3 का डायरेक्शन आदित्य दत्त कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत के साथ अदा शर्मा, अंगिरा धर, गुलशन देवैया भी नजर आएंगे। विद्युत की 2013 में आई ‘कमांडो’ एक्शन फिल्म थी। इसके बाद 2017 में ‘कमांडो 2’ रिलीज हुई थी। अब इसका तीसरा भाग ‘कमांडो 3’ टाइटल से रिलीज होने वाला है।
विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘कमांडो-3’ का पहला पोस्टर

