By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ओपनिंग के मुद्दे पर कोहली ने कहा- रोहित को अपना खेल खेलने की आजादी, हम उन्हें पूरा वक्त देंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ओपनिंग के मुद्दे पर कोहली ने कहा- रोहित को अपना खेल खेलने की आजादी, हम उन्हें पूरा वक्त देंगे

Last updated: October 1, 2019 7:39 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

विशाखापट्टनम:भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में बुधवार से खेला जाएगा। मैच के लिए भारतीय टीम ने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी। टीम में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया गया। वे पहली बार टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित के चुने जाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा- हम उन्हें समय देना चाहते हैं। कोहली ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वे अगर 1-2 मैच में प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। हम उन्हें लय में आने का पूरा समय देंगे और हम चाहेंगे कि वे जैसा भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं, वैसा खेलें।’
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘रोहित को कम से कम पांच टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिलेगा, क्योंकि जब आप नंबर 6 और 7 से ओपनिंग करते हैं तो आपके लिए मुश्किल होता है। इस बात को समझने के लिए रोहित को पूरा मौका मिलेगा। हम उन्हें उस तरह देखना चाहते हैं, जो वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) ने किया है।’
‘वीरू भाई की तरह वे भी लंबे समय तक क्रीज पर खड़े हो सकते हैं’
कोहली ने कहा, ‘हम रोहित से उस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं करते, जैसा वे सीमित ओवरों में करते हैं। हां, उनकी ताकत है कि वे गेम को आगे ले जा सकते हैं। वीरू भाई की तरह वे भी लंबे समय तक क्रीज पर खड़े हो सकते हैं। वीरू भाई को किसी ने नहीं बोला होगा कि लंच से पहले 100 रन पूरे करो, लेकिन जब आपके पैर जम जाते हैं तो फिर सामने वाले के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है।’
रोहित ने शुरुआती दो टेस्ट में 2 शतक लगाए थे
रोहित ने 27 टेस्ट की 47 पारियों में 1585 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.62 का रहा। रोहित ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने पहली पारी में ही 177 रन की पारी खेली थी। मुंबई में खेले गए अगले मैच की पहली पारी में नाबाद 111 रन बनाए थे। इसके चार साल बाद उनके बल्ले से तीसरा शतक निकला। नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 2017 में पहली पारी में रोहित ने नाबाद 102 रन बनाए थे। तब से 5 टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर, साहा टीम में; अश्विन की वापसी
Next Article विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘कमांडो-3’ का पहला पोस्टर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?