By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी ने कहा- वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट की बॉलिंग वैध, वे फिर गेंदबाजी कर सकेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी ने कहा- वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट की बॉलिंग वैध, वे फिर गेंदबाजी कर सकेंगे

Last updated: September 30, 2019 6:02 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दुबई:वेस्टइंडीज के ओपनर और पार्ट टाइम स्पिनर क्रैग ब्रैथवेट के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जांच के दौरान उनका एक्शन वैध पाया गया, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने सोमवार को इस बात की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी।
ब्रैथवेट ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। भारत के खिलाफ 2 सितबंर को खत्म हुए किंग्स्टन टेस्ट में उनके गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध मानते हुए इसे लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद 14 सितंबर को इंग्लैंड के लोबॉरो शहर में उन्हें आईसीसी की बॉलिंग एक्शन जांच से गुजरना पड़ा था। इस दौरान पता चला कि उनकी कोहनी का फैलाव 15 डिग्री के अंदर रहता है, जो कि आईसीसी के अवैध बॉलिंग रेग्युलेशन्स की ओर से तय की गई निर्धारित सीमा के अनुसार वैध है। इसके बाद उन्हें आगे भी गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति दे दी गई।
ब्रैथवेट के एक्शन पर दूसरी बार सवाल उठे थे
भारत के खिलाफ मैच के दौरान ये दूसरा मौका था जब उनके एक्शन पर सवाल उठे थे। इससे पहले अगस्त 2017 में जब विंडीज की टीम इंग्लैंड टूर पर गई थी, तब भी उनका एक्शन शक के घेरे में आया था। हालांकि, एक महीने बाद ही उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।
ब्रैथवेट का क्रिकेट करियर
वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट और 10 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 19 विकेट (टेस्ट-18, वनडे-1) लिए। बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टेस्ट में 3477 और वनडे में 278 रन बनाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेम्बूर महिला मंडल का “नवरात्रि अनुष्ठान में 250 पचखान”
Next Article रिलायंस कैपिटल कर्ज देने के कारोबार से निकलेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?