मुंबई। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर साध्वी श्री चंदन बालाजी की प्रेरणा से चेंबुर महिला मंडल द्वारा “नवरात्रि अनुष्ठान में 250 पचखान” किये गए। घाटकोपर का भी सहयोग रहा। पचखान के इस क्रम में तेरापंथ समाज चेंबूर का बहुत सहयोग रहा। यहां नवकारसी – 30, पोरसी – 29, दोपहर -15, एकासन – 25, उपवास – 25, आयंबिल – 7, निवि – 11, एकलठाना – 9, चर्मप्रत्याख्यान -10 हुए।
इस क्रम में नवकारसी व पोरसी करने में ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी, कन्या मंडल व किशोर मंडल का सहयोग रहा। निवि व आयंबिल तेरापंथ भवन? चेंबूर में करवाए गए, जिसमें प्रमिला जी सोनी का विशेष सहयोग रहा। संयोजिका वनीता जी बाफना, सहसंयोजिका लीना जी सिंघवी व कोषाध्यक्ष वनीता जी चंडालिया भी सक्रिय रहे।
चेम्बूर महिला मंडल का “नवरात्रि अनुष्ठान में 250 पचखान”

