बोईसर। प्रवक्ता उपासकजी श्री पारसमलजी दुगड़ ने नमस्कार महामन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की। उपासकजी श्री विनोदजी बाफना ने भगवान महावीर के दूसरे भव मरीची के बारे मे बताया। कुल मद के कारण नीचि गोत्र का बन्ध किया। उपासक श्री पारसमल जी ने मंत्र दिवस के उपलक्ष में बहुत ही मार्मिक शब्दों में मंत्र का महत्व बताया।जप दिवस पर बताया कि मंत्र जप में इतनी ताकत होती है राजा श्रेणिक के रानी को दोहद उत्पन्न हुआ की बारिश हो बगीचे में भीगते हुए आनन्द का अनुभव हो। जब राजा ने पुत्र अभय कुमार को यह बात बताई।अभय कुमार ने इस दोहद को पूरा करने के लिए पौषध शाला में जाकर तेले का तप कर मंत्र साधना की। जिससे देव प्रकट हुए और वह दोहद पूरा किया।
बार-बार दोहराने से मंत्र शक्ति बन जाता है।मंत्रो का उच्चारण शुद्ध होना चाहिए। अर्थ का अनर्थ ना हो कोमा,मात्रा से अनर्थ हो जाता है। जप में श्रद्धा आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है।मंत्र करते समय श्रद्धा पक्की होनी चाहिए। मंत्र आराधना के लिए एक आसान एक जगह एकाग्रता से मंत्र जप हो बिल्कुल खंडित ना हो। आत्मा के विकास के लिए महामंत्र का जाप करने की प्रेरणा दी।आप हर कार्य करने से पहले 5 बार नमस्कार महामंत्र को बोलकर आगे बड़े। सभी को नमस्कार महामंत्र की प्रतिदिन एक माला या 51 बार जप करने का संकल्प कराया।
बोईसर में पर्यूषण के छठे दिन जप दिवस का आयोजन

