मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार के प्रांगण में पं. ललितशेखरविजयजी म. सा. ने आज “पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण” के सातवें दिन कल्पसूत्रजी के वांचन का सातवा और आठवां प्रवचन दिया।
भगवान महावीर स्वामी ने दीक्षा पश्चात 42 चातुर्मास किये, उनका विस्तृत वर्णन किया, फिर भगवान महावीर स्वामी से दूसरे सभी तीर्थंकरों के बीच के अंतराल का वर्णन किया। नेमिनाथ भगवान और पार्श्वनाथ भगवान के जीवन चरित्र की भी संशिप्त व्याख्या की।
लगभग 150 अठ्ठाई और उससे बड़ी तपस्या वाले तपस्वियों के सामूहिक पचखाण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी तपस्वी सुबह 9 बजे लाड नी वाड़ी में पधारे, वहां सभी तपस्वियों का कंकु तिलक और मोती माला से बहुमान किया गया, फिर वाजते-गाज़ते सभी तपस्वियों और उनके रिश्तेदारों का नेमानी वाड़ी में प्रवेश कराया गया, जहां तपस्वियों के बैठने के लिए अलग से गद्दियों की व्यवस्था की गयी थी, गुरुदेव ने प्रवचन दौरान सभी तपस्वियों को सामूहिक पचखाण दिया।
किशन सिंघवी और कुणाल शाह के अनुसार प्रवचन दौरान तपस्वियों के कंकु तिलक, मोती माला, श्रीफल और तप प्रभावना से बहुमान करने के 4 चढ़ावों की बोलियाँ बोली गयी और बहुत श्रावक-श्राविकाओं ने भी तपस्वियों के बहुमान के लिए नकरा लिखाकर अपनी लष्मी का सदुपयोग किया। कार्यक्रम में ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारी और समर्पण ग्रुप के कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों तपस्वी और श्रावक-श्राविकाएं उपस्थिति रहे।
ठाकुरद्वार में तपस्वियों के सामूहिक पचखाण का आयोजन

