सिलीगुड़ी। 1 सितम्बर को समणी निर्देशिका कांतिप्रज्ञाजी समणी हिमांशुप्रज्ञाजी के पावन सान्निध्य में पयुर्षण महापर्व का छटा दिन जप दिवस के रूप में तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में मनाया गया,मंगलाचरण कन्या मंडल द्वारा आज के विषय पर गीतिका का संगान किया, आज के विषय पर समणीजी हिमांशुप्रज्ञाजी द्वारा बहुत ही विस्तृत रूप में श्रावको को बताया, समणी निर्देशिका कांतिप्रज्ञाजी ने भगवान महावीर के वाणी पर तथा आज के विषय की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किये,और मंत्र साधना के बारे में भी अपने सारगर्भित विचार सभा के समक्ष रखे।
जप दिवस के विषय पर समणीजी ने विस्तृत जानकारी दिए।उन्होंने बताया कि जप को शुद्ध करके करना चाहिए,बहुत ही मनोयोग के साथ करना चाहिए,उसका अर्थ क्या है जानना आवश्यक है,और जप अंतर द्रष्टि के साथ करना चाहिए,आज के इस दिवस पर काफी संख्या में श्रावको की उपस्थिति थी,इस अवसर पर तेयुप द्वारा किशोर मंडल का पुनर्गठन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को शपथ तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपक बोथरा द्वारा दिलाई गई। यह जानकारी शशीकला बैद ने दी। 
सिलीगुड़ी में पर्युषण महापर्व पर जप दिवस आयोजित

