मुंबई। ज्ञाता धर्म कथा सूत्र से आज के प्रवचन की शुरुआत हुई साध्वी शारदा प्रभा जी ने दान की मेहता बताते हुए सुपात्र दान पर प्रकाश डाला । जप दिवस प्रोग्राम का मंगलाचरण साध्वी ललिता श्री जी एवं साध्वी सम्यक्तवयशा जी ने किया। जप पर सारगभित विचार रखते हुए साध्वी पंकज श्री जी ने कहा जप दो शब्दों से बनता है ‘ज’ से जन्म का चक्कर मिट जाता है और प’ से पाप समाप्त हो जाते हैं। बंधुओं जप करने की विधि होती है समय के अनुसार ही जाप करना चाहिए इसलिए तीन संध्या बताई गई है प्रातः ,दोपहर 12:00 बजे से, सूर्यास्त के समय । धर्म का महत्व सभी धर्मों में बताया गया है जैन धर्म में नमस्कार मंत्र और सनातन धर्म में गायत्री मंत्र का महत्व है, मुसलमान धर्म में अल्लाह का महत्व है, बौद्ध धर्म में ॐ का महत्व है , महामंत्र सभी शक्तियों का सम्राट है। यह मंत्र विघ्नों का हरण करता है संकट का निवारण करता है लक्ष्मी प्रदाता है यह तो सारे इसके प्रासंगिक फल है महान फल है निर्जला आत्मोदय होता जप के साथ स्थान ,माला ,आसन शुद्ध हो और साथ में ब्रह्मचर्य की साधना अनिवार्य है तपस्या की सामग्री इसमें अवश्य डालें तो जप रूपी महायज्ञ आपका सफल होगा। मन की एकाग्रता के साथ जप अनुष्ठान करें मन से किया गया जप ही फलवान बनता है संत कबीर जी कहते हैं “माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।
जप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें जप जल्दी-जल्दी न जपे।जप करते समय स्थिरता रखें । शुद्ध उच्चारण करें। जप के साथ ध्यान का प्रयोग करें मंत्र को कल्पना से रंग के साथ यथास्थान केंद्रित करने का प्रयास करें। माला रे माला तेरा जपना कठिन है इस गीतिका के द्वारा साध्वी पंकज श्री जी ने पूरी परिषद को भाव विभोर कर दिया।
शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी ने भगवान महावीर के गर्भ की बात बताते हुए भगवान की करुणा पर प्रवचन देते हुए कहा भगवान ने सोचा अब मेरा शरीर बढ़ने लग गया है माँ को कष्ट होता होगा अब मैं घूमूगा नहीं हलन- चलन नहीं करूंगा जैसे ही भगवान ने बंद किया उसी समय माँ त्रिशला चिंतित हो गई बहुत दिखाया लेकिन इलाज नहीं हुआ कुछ समय बाद भगवान ने सोचा अब तो मेरी माँ को कष्ट नहीं होता होगा माँ खुश होगी मैं देखता हूं फिर अवधि ज्ञान से देखा तो हैरान रह गए अरे मां तो व्याकूल हो रही है अतिशीघ्रता से घूमना शुरू किया माँ त्रिशला खुशी से झूम उठी ।
मुंबई तेरापंथ सभा अध्यक्ष नरेंद्र जी तातेड जप पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखें “अपने मन को शांत करने का महान मंत्र है नमस्कार महामंत्र”साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और सबको जाप करने के लिए आह्वान किया और ज्ञानशाला की विशेष जानकारी दी विजय पटवारी, भवरजी कर्णावत,रमेश चौधरी,किशनलाल डागलिया ने अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष अशोक जी बरलोटा ने कहा कालबादेवी में एक साथ 70 उपासको ने शिविर में रहकर आराधना की है ऐसा लगता है कि ज्ञान, दर्शन, चरित्र की गंगा इसी प्रांगण में बह रही है आगम स्वाध्याय निर्धारित दिवस एवं प्रोग्राम में महावीर का जन्म को सुनकर हर व्यक्ति आनंद को प्राप्त किया बहुत ही आनंद आ रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना,उपाध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री विजय पटवारी,सहमंत्री ख्यालीलाल कोठारी, सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़,अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी,कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता,उपाध्यक्ष विनोद कोठारी,मंत्री चेतन कोठारी,सुरेश बाफना,पवन परमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे
कालबादेवी में “जप दिवस” का आयोजन, सभा के पदाधिकारी भी पहुंचे

