डोंबिवली। महायोगी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासनश्री सोमलताजी के सान्निध्य में पर्युषण पर्व का छठा दिवस जाप दिवस के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांतिलालजी कोठारी व भगवतीलालजी सोनी के सुमघुर मंगल गीत से हुआ। शासन श्री सोमलता जी ने ओजस्वी वाणी में कहा मजबूत संकल्प,आस्था, मृदु व्यवहार,
मन और इन्द्रियों के संयम से किया हुआ मंत्र जप सिद्ध प्रदायक होता है। आपने आगे कहा उत्तर दिशा ,पूर्व दिशा या ईशान कोण में मुख करके , शुभ संकल्प व शुभ भावो के साथ जप करने से आभामंडल तेजस्वी बनता है । वाचिक जप से मस्तिष्क के सूक्ष्म प्रकोष्ठ जागृत हो जाते है । जो चेतना को ऊर्ध्व मुखी बनाते है । आदतों में बदलाव आता है ।अपने आगे कहा – मंत्र जप का चयन गुरु के मार्ग दर्शन में करे। मंत्र जाप का समय रात को २-४ का समय उत्तम माना जाता है या फिर जिस समय मन शांत हो उस समय करना चाहिए । अापने कहा प्रत्येक परिवार को पारिवारिक सौहार्द के लिए प्रतिदिन सामूहिक रूप से इक्कीस बार नमस्कार
महामंत्र का जाप करना चाहिए ।साध्वी रक्षितयशी जी ने जप की महता बताते हुए कहा जप से परम आनंद व सुख की अनुभूति होती हैं। साध्वी संचितयशा, जागृत प्रभा जी ने जप करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में शांतिलाल जी कोठारी भेरुलालजी परमार सागरमलजी इटोदीया दिनेशजी कच्छारा चांद मलजी इटोदिया चुन्नीलाल जी मेहता रमेशजी मेहता ओमप्रकाशजी कोठारी भरत कोठारी दिलीप बड़ाला अनिलजी चंडालिया आदि उपस्थित थे।
डोंबिवली में जाप दिवस पर शासनश्री सोमलता जी ने बताया जाप का महात्म्य

