मुंबई। 31 अगस्त को समणी निर्देशिका कांतिप्रज्ञाजी समणी हिमांशुप्रज्ञाजी के पावन सान्निध्य में पयुर्षण महापर्व का पांचवा दिन अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में मनाया गया। मंगलाचरण अणुव्रत समिति द्वारा इसी विषय पर गीतिका का संगान किया। अणुव्रत महासमिति के समन्य समिति के सदस्य श्री मदन जी मालू ने आज के विषय पर अपने अमूल्य विचार रखे एवम समणीजी हिमांशुप्रज्ञाजी द्वारा बहुत ही विस्तृत रूप में श्रावको को बताया।
समणी निर्देशिका कांतिप्रज्ञाजी ने भगवान महावीर के वाणी पर तथा आज के विषय की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किये और मंत्र साधना के बारे में भी अपने सारगर्भित विचार सभा के समक्ष रखे,अणुव्रत चेतना दिवस के विषय पर समणीजी ने सारगर्भित विचार सभा के सामने प्रस्तुत किये।
उन्होंने बताया की गणाधिपति गुरुदेव तुलशी ने अणुव्रत की स्थापना की थी उनकी यह सोच थी कि जैन हो या अजैन हो इसके माध्यम से वो धर्म के साथ जुड़ सकता है और ऐसे नियमो का प्रतिपादित किया जो मानव जाति के लिए उपयोगी हो सकते हैं, आठ दिनों में एक दिन अणुव्रत चेतना दिवस को रखने की यह सोच थी कि हर इंसान में भीतर के चेतना का विकास हो जो अणुव्रतों के छोटे छोटे व्रतों से वो जाग्रति कर सकता है,इस अवसर पर तेयुप द्वारा मेगा ब्लड कैम्प के लिए बेनर का लोकार्पण किया,आज के इस दिवस पर काफी संख्या में श्रावको की उपस्थिति थी। यह जानकारी श्रीमती शशीकला बैद (सभा मीडिया प्रभारी) ने दी।

सिलीगुड़ी में अणुव्रत चेतना का आयोजन

