मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार के प्रांगण में पं. ललितशेखरविजयजी म. सा. ने आज “पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण” के छट्ठे दिन कल्पसूत्रजी के वांचन का छट्ठा प्रवचन दिया।
भगवान महावीर स्वामी का दीक्षा जीवन 42 वर्ष का था, जिसमें साढ़े 12 वर्ष उनपर उपसर्ग होते रहे, जिसमें बड़े उपसर्गों का वर्णन करते हुए बताया के जब इंद्र ने अपनी सभा में भगवान के घोर संयमी होने की प्रशंसा की तब संगम देव ने भगवान की परीक्षा लेने के लिए 1 ही रात में भगवान पे 20 उपसर्ग किये। भगवान ने अपने त्रिपुष्ट वासुदेव के भव में शैया पालक के कानों में गर्म शीशा डलवाया था वो कर्म 27वें भव में उदय में आया और शैया पालक की आत्मा जो अनंत भवों का भ्रमण करके गोवालिया के रूप में आकर भगवान के कानों में खीलें ठोंके। भगवान का शिष्य गोशालक जिसने भगवान से ही तेजोलेश्या की विद्या सीखी और उसने भगवान पर ही तेजोलेश्या से वार किया जिसकी वजह से भगवान को 6 महीने तक खून के जाड़े होते रहे। ऐसे असंख्य उपसर्गों को भगवान ने समता भाव से सहन किया।
किशन सिंघवी और कुणाल शाह के अनुसार प्रवचन दौरान मंदिरजी से लगते साधारण खाते के चढ़ावों की बोलियाँ बोली गयी और वहां ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारी और समर्पण ग्रुप के कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों तपस्वियों और श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
ठाकुरद्वार में भगवान महावीर स्वामी के दीक्षा जीवन पर व्याख्यान

