सफाला। आचार्य श्री महाश्रमण जी की महती कृपा सफाला में पर्यूषण आराधना करवाने उपासिका बहनें श्रीमती नैमकवंर जी जीरावाला, श्रीमती दीपमाला जी खोखावत सूरत से पधारे। सामायिक दिवस पर 29 अगस्त को अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया गया। सामायिक समता का साधन है। सामायिक से मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। सामायिक से आत्मा निर्मल बनती है। ऐसे उपासीका बहनो ने मार्गदर्शन दिया। 16 परिवार में लगभग कुल 58 अभिनव सामायिक हुई। भाई बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही। तेरापंथ सभा ,तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल की उपस्थिति अच्छी रही।

महापर्व पर्युषण पर सफाले में हुआ सामायिक का आयोजन

